एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के लिए AAP ने शुरू किया नुक्कड़ नाटक और मैजिक शो, मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरा

MCD Election 2022: मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल का पार्षद बनेगा तो खूब अच्छे से सफाई करवाएगा, जनता के सारे काम करवाएगा. बीजेपी ने कूड़े को साफ़ करने के बजाय भ्रष्टाचार, वसूली का काम किया है.

MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने बुधवार ( 23 नवंबर) को एमसीडी चुनाव प्रचार का दूसरा चरण शुरू कर दिया है, जिसमें 1000 नुक्कड़ सभा, डांस फॉर डेमोक्रेसी, नुक्कड़ नाटक, गिटार शो, मैजिक शो जैसी गतिविधियों के माध्यम से आम आदमी पार्टी MCD चुनाव प्रचार को तेज करेगी. ये प्रचार 2 दिसंबर यानी कि चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले तक चलता रहेगा. 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक AAP 1000 नुक्कड़ सभा वॉर्डो के अलग-अलग चौराहों पर आयोजित करेगी. 

चुनाव प्रचार के दूसरे चरण की शुरुआत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और AAP पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार ( 23 नवंबर) को कई नुक्कड़ सभाओं से की. मनीष सिसोदिया ने बुधवार ( 23 नवंबर) को कालकाजी, संगम विहार और तुगलकाबाद के सभी 9 वॉर्डो में जनसंवाद किया. इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस बार एमसीडी में भी केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है तो केजरीवाल का पार्षद जनता के सारे काम करवाएगा. 

केजरीवाल का पार्षद अच्छे से सफाई करवाएगा

सिसोदिया ने जनता के बीच कहा, "केजरीवाल का पार्षद बनेगा तो खूब अच्छे से सफाई करवाएगा, जनता के सारे काम करवाएगा. गलती से किसी और पार्टी का पार्षद बना तो वो जनता के सारे काम रुकवाएगा, 24 घंटे सिर्फ केजरीवाल से लड़ने का काम करेगा."

सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में बीजेपी ने देश की राजधानी को कूड़ा-कूड़ा किया है. बीजेपी MCD में सफाई का अपना मूल काम करने में पूरी तरह फेल साबित हुई है. कूड़े को साफ करने के बजाय भ्रष्टाचार, वसूली और लेंटर माफिया के मदद से सिर्फ लोगों की जेबें साफ करने का काम किया है.

केजरीवाल ने मात्र 5 सालों में स्कूल-अस्पताल शानदार बनाये

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली की जनता आज बीजेपी से एक सवाल पूछ रही है कि अरविंद केजरीवाल ने मात्र 5 सालों में स्कूल-अस्पताल शानदार बनाए, फ्री बिजली दी, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करवाई तो बीजेपी ने एमसीडी में 15 साल के अपने शासन में क्या किया? लेकिन बीजेपी के पास इस सवाल का जवाब नहीं है वो बस केजरीवाल को गाली देना जानती है.

वहीं बीजेपी के तरफ से लगातार सत्येन्द्र जैन के जेल से जुड़े वीडियो दिखाए जाने के मामले पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि वो रोज फर्जी वीडियो लाते रहेंगे क्योंकि उन्होंने कोई काम तो किया नहीं है. जनता उनसे पूछ रही है कि पिछले 15 साल में क्या काम किया. कूड़े के ढेर और दिल्ली में साफ सफाई को लेकर क्या किया बीजेपी ने पिछले 15 साल से बीजेपी ने इसका जवाब उनके पास नहीं है.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में AAP ने अपनाया अनोखा तरीका, पार्टी के लिए प्रचार करेंगे 'जादूगर'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget