एक्सप्लोरर

आह! केरल बाढ़ में 60 लोगों की जान बचाने वाला मछुआरा जीनेश नहीं रहा

केरल में आई बाढ़ के दौरान मछुआरों ने दूर-दराज के इलाकों में बारिश और खतरनाक जलस्तर होने के दौरान अपनी जान पर खेलकर असहाय लोगों को बचाया था.

नई दिल्ली: केरल के हालिया बाढ़ में कम से कम 60 लोगों की जान बचाने वाले मछुआरे जीनेश जेरोन की शनिवार को रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. 23 वर्षीय जीनेश तमिलनाडु के कन्याकुमारी में सड़क हादसे में घायल हो गए, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया. जीनेश के एक दोस्त ने कहा, ''जीनेश जब हादसे के शिकार हुए उसके आधे घंटे बाद उन्हें मदद मिली थी.'' जेरोन मछली पकड़ने के लिए कन्याकुमारी के कोल्लानगुडु में बाइक से जा रहे थे इसी दौरान दुर्घटना हुई.

जीनेश के दुर्घटना में घायल होने की खबर के बाद अस्पताल में लोगों का हुजूम जुट गया. लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके. तिरुवनंतपुरम के रहने वाले जेरोन कोस्टल वॉरियर्स ग्रुप से जुड़े थे. इस ने ग्रुप ने केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाके अलाप्पुझा के चेन्गनूर में सैकड़ों लोगों को बचाया था. पिछले महीने केरल सरकार ने कोस्टल वॉरियर्स ग्रुप को इस योगदान के लिए सम्मानित किया था.

जीनेश का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे. सभी की आंखें नम थी. चेन्गनूर के विधायक साजी चेरियन भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे. उन्होने कहा, ''यह एक दुखद घटना है. मैं 17 अगस्त को कोस्टल वॉरियर्स ग्रुप के लोगों से मिलने गया था. जेरोन ने बाढ़ के दौरान दुर्गम इलाकों से कम से कम 60 लोगों को निकाला था और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.'' उन्होंने बताया कि जीनेश के परिवार वालों की मदद के लिए लोगों ने पैसे इकट्ठा किया है. तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने भी जीनेश जेरोन के अंतिम दर्शन किये और उनके योगदान को याद किया.

आपको बता दें कि केरल में अगस्त में आई भीषण बाढ़ में करीब 500 लोगों की मौत हो गई थी. बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ. बाढ़ के दौरान मछुआरों ने दूर-दराज के इलाकों में बारिश और खतरनाक जलस्तर होने के दौरान अपनी जान पर खेलकर असहाय लोगों को बचाया था.

केरल बाढ़: प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 40 हजार करोड़ रूपये का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget