एक्सप्लोरर

स्टडी से खुलासा- भारत के वृद्धाश्रमों में कोरोना वायरस संक्रमण से भी हुईं कई लोगों की मौत

स्टडी में सामने आया है कि लॉकडाउन से पहले ही केयर होम्स में रहने वाले औसतन 26 फीसदी लोगों को अपने घरों या रिश्तेदारों को वापस भेज दिया गया था. जिससे सोशल डिस्टेंसिंग और व्यक्तिगत सुरक्षा के सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया जा सके.

नई दिल्लीः देश के वृद्धाश्रमों (ओल्ड एज होम) में कोरोना वायरस बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या बहुत कम है. तीन पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में 44 केयर होम्स रहने वाले 3,000 से अधिक लोगों के डेटा की एक स्टडी में यह बात सामने आई है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, गांधीनगर के निदेशक और इस स्टडी में शामिल रहे डॉ. दिलीप मावलंकर ने कहा, “भारत में भीड़भाड़ वाली शहरी झुग्गियों और वृद्धाश्रमों में मौतों का आंकड़ा कम रहा है, इसलिए हमने तीन राज्यों के 44 वृद्धाश्रमों के आंकड़ों को इंवेस्टिगेट किया. हमें वहां पर कोविड -19 से मौत या अन्य कारणों मृत्यु दर में कोई वृद्धि देखने को नहीं मिली, जबकि भारत में कोविड -19 से होने वाली मौतों में से आधे से अधिक मौतें बुजुर्ग लोगों की हुई हैं. ”

संक्रमण से बचाने के लिए किये व्यापक उपाय डॉ. मावलंकर के अनुसार, "स्टडी यह इंडिकेट करती है कि केयर होम्स में बुजुर्ग व्यक्तियों को कोरोनोवायरस संक्रमण से कुछ हद तक बचाया गया है और बड़े पैमाने पर सुरक्षात्मक उपाय किए गए. इसमें केयर होम्स को सैनेटाइज करना और यहां रहने वालों के जहां तक संभव हो घर भेजना, सभी विजटर्स को रोकना, जरूरत होने पर अटेंडेस को टेम्परेरी अकोमोंडेशन देना. ताजा फल और सब्जियों सहित बाहर से सभी वस्तुओं को सैनेटाइज करने जैसी चीजें शामिल हैं. ”

स्टडी में में पाया गया कि लॉकडाउन से पहले ही यहां रहने वाले औसतन 26 फीसदी लोगों को अपने घरों या रिश्तेदारों को वापस भेज दिया गया था. जिससे सोशल डिस्टेंसिंग और व्यक्तिगत सुरक्षा के सरकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा सके.

भोजन में किया गया परिवर्तन सभी केयर होम्स में जिनमें से 15 फीसदी से कम अंडर फंडेड भी शामलि हैं, उनमें भोजन में विटामिन सी और डी और मल्टीविटामिन जोड़ने के लिए आहार परिवर्तन किए गए थे. साथ ही यहां रहने वालों को अपने परिवारों को कॉल और वीडियो कॉल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. चिंता को कम करने के लिए दैनिक दिनचर्या में एंटरटेनमेंट को भी जोड़ा गया.

आपातकालीन उपाय भी किए गए थे इनमें से लगभग 18 फीसदी केयर होम्स लॉकडाउन के दौरान और बाद में स्टाफ की कमी और अनुपस्थिति का सामना किया. लेकिन सभी 44 देखभाल घरों में थर्मामीटर थे, 95 फीसदी में रक्तचाप मापने वाले उपकरण, 80 फीसदी में आइसोलेशन की सुविधा,70 फीसदी ऑक्सीमीटर और 5 फीसदी में ऑक्सीजन सिलेंडर थे.

डॉक्टरों ने नियमित रूप से केयर होम्स का दौरा किया. हालांकि, केवल तीन में चिकित्सा आपात स्थिति और बीमार लोगों को अस्पतालों में ले जाने के लिए एक रेफरल प्रणाली के लिए रेजिडेंट डॉक्टर थे.

गौरतलब है कि अच्छे फंड के सोशल वेलफेयर सिस्टम वाले स्वीडन, इटली, फ्रांस, स्पेन, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे कई विकसित देशों ने केयरहोम्स में काफी मौते हुई हैं.

यह भी पढ़ें-

केंद्र और ममता सरकार के बीच गतिरोध बढ़ने के आसार, मुख्य सचिव और डीजीपी को पेश होने के निर्देश, दोनों ने जताई असमर्थता

बिल गेट्स ने चेताया- महामारी के दौरान अगले चार से छह महीने हो सकते हैं बहुत बुरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget