एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की शंकराचार्य से तुलना, कहा- वो दूसरे व्यक्ति हैं जो कन्याकुमारी से...

Farood Abdullah ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एक करना है. भारत में नफरत पैदा की जा रही है और धर्मों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है.

Farooq Abdullah Praises Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' गुरुवार शाम जम्मू में प्रवेश कर गई. जम्मू में यात्रा के प्रवेश करते ही पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह शंकराचार्य के बाद ऐसी यात्रा निकालने वाले दूसरे व्यक्ति हैं. अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि ये 'राम' और 'गांधी' का देश है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "सदियों पहले शंकराचार्य यहां आए थे. वह तब चले जब सड़कें नहीं थीं, लेकिन जंगल थे. वह कन्याकुमारी से पैदल चलकर कश्मीर गए थे. राहुल गांधी दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने उसी कन्याकुमारी से यात्रा निकाली और कश्मीर पहुंच रहे हैं."

'भारत में नफरत पैदा की जा रही है'

कश्मीरी नेता ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नफरत के खिलाफ देश को एकजुट करना है. यह गांधी और राम का देश है, जहां हम सभी एक हैं. उन्होंने कहा, "उद्देश्य भारत को एक करना है. भारत में नफरत पैदा की जा रही है और धर्मों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है. गांधी और राम का भारत वह था जहां हम सब एक थे. यह यात्रा भारत को एक करने का प्रयास कर रही है. इसके दुश्मन भारत, मानवता और लोगों के दुश्मन हैं."

'मैं आपको अपने खून से...'

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के बारे में भी बात की. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक पाकिस्तान के साथ बातचीत स्थापित नहीं हो जाती, तब तक यह मुद्दा जीवित रहेगा. उन्होंने चीन के साथ बातचीत के सरकार के तर्क पर सवाल उठाया, लेकिन पाकिस्तान के साथ नहीं. अब्दुल्ला ने कहा, "मैं आपको अपने खून से लिखित में देने जा रहा हूं कि आतंकवाद जिंदा है और यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक आप पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे."

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के जम्मू-कश्मीर चरण के दौरान फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जैसे कई प्रसिद्ध राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया. पार्टी के मुताबिक, सांसद संजय राउत और सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद यूसुफ भी यात्रा में भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें- बृजभूषण खुद को फेडरेशन में कहते हैं 'शक्तिशाली', 'नेता जी जिंदाबाद' के लगते हैं नारे, अधिकारी छूते हैं पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget