एक्सप्लोरर

Singer Death: कोलकाता में मशहूर सिंगर केके की हार्ट अटैक से मौत, पीएम मोदी समेत दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक

Krishnakumar Kunnath Passes Away: फिल्म जगत के मशहूर गायक केके का मंगलवार रात को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.

Singer KK Death: अपने सुरों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले केके (KK) की मौत (Death) के सदमे में पूरा हिदु्स्तान डूब गया. हम रहें या ना रहें कल…कल याद आएंगे ये पल  जैसे गानों (Famous Songs) को आवाज देने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक केके (Bollywood Famous Singer KK) अब हमारे बीच नहीं रहे. यही वो गाना है और यही वो कोलकाता का मंच (Kolkata Stage) है, जिसके साथ केके ने अपनी जिंदगी का आखिरी सफर तय किया. इस बीच कॉन्सर्ट (Concert) से पहले का एक वीडियो (Video) भी सामने आया, जिसमें केके कोलकाता में परफोर्म (Perform) करने को लेकर काफी खुश नज़र आए.

केके 53 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के नजरुल मंच में एक कंसर्ट का आयोजन किया था, वहां करीब 1 घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. इसके बाद केके को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके. अस्पताल के डॉक्टरो ने कहा कि उन्हें आशंका है कि गायक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई. तो वहीं कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.

कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में एक थे. केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए. उन्होंने हिंदी फिल्मी गानों के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी. जबकि हिंदी फिल्म के जिन गानों को उन्होंने आवाज दी वो हिट रहे. केके के इस तरह अचानक चले जाने से पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां हैरान रह गईं.

पीएम मोदी समेत इन हस्तियों ने जताया दुख  

मशहूर सिंगर केके के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने उनके इस तरह दुनिया को छोड़कर चले जाने पर दुख जताया. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि केके के नाम से मशहूर प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं. उनके गीतों में भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला परिलक्षित होती है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ तालमेल बिठाती है. हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.

 

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि केके एक प्रतिभाशाली गायक थे, उनके असामयिक निधन से भारतीय संगीत को बहुत बड़ी क्षति हुई है. अपनी आवाज से उन्होंने संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. शांति शांति.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुलकर ने लिखा कि पल' शायद इंटरनेट से पहले के कुछ 'वायरल' हिंदी गानों में से एक था. दुखद खबर. RIP केके. वही क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा कि केके  के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उसके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं. ओम शांति. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा कि केके के निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. ये बहुत बड़ी क्षति है. ओम शांति.

दो दिन के कंसर्ट के लिए कोलकाता आए थे

जानकारी सामने आई है कि केके (KK) दो दिन के कंसर्ट के लिए कोलकाता (Kolkata) में आए थे. सोमवार को भी उनका कंसर्ट (Concert) हुआ था. सोमवार को उन्होंने विवेकानंद कॉलेज (Vivekanand College) में परफॉर्म (Perform) किया था. लेकिन मंगलवार को दूसरे कंसर्ट (Second Concert) के दौरान केके  की तबियत बिगड़ी और अचानक चमकता सितारा हमेशा के लिए डूब गया.

ये भी पढ़ें: Singer KK Passes Away: नहीं रहे ‘हम रहें या ना रहें कल’ गाने वाले 53 साल मशहूर सिंगर केके, लाइव परफॉर्मेंस के बाद हार्ट अटैक से निधन, सदमे में पूरा बॉलीवुड

ये भी पढ़ें: Singer KK Death: कोलकाता में सिंगर केके का निधन, कंसर्ट के बाद पड़ा दिल का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget