एक्सप्लोरर

Explained: क्या है ब्रिटेन की नई वैक्सीन नीति, क्यों हो रहा है इसका विरोध, भारतीय यात्रियों पर क्या होगा असर

ब्रिटेन में यह माना जाएगा कि कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है और उन्हें 10 दिन क्वारंटीन रहना होगा. ब्रिटेन के इसी नियम को लेकर भारत ने एतराज जताया है.

UK’s New Covid-19 Travel Rules: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने की कोशिश में जुटी हुई है. दुनिया में बड़े स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके. इस बीच ब्रिटेन जैसे कई देशों ने अपने यहां सिर्फ उन लोगों को आने की इजाजत दी है, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा ली हैं. इसके तहत ब्रिटेन ने अपनी वैक्सीन नीति में बदलाव किए हैं, जिनका भारत में विरोध हो रहा है. जानिए आखिर क्या है ब्रिटेन की नई वैक्सीन नीति और भारतीय यात्रियों पर क्या होगा इसका असर.

क्या है ब्रिटेन की नई वैक्सीन नीति?

दरअसल ब्रिटेन की यात्रा के संबंध में फिलहाल लाल, एम्बर और हरे रंग की तीन अलग-अलग सूचियां बनाई गई हैं. खतरे के मुताबिक अलग-अलग देशों को अलग-अलग सूची में रखा गया है. चार अक्टूबर से सभी सूचियों को मिला दिया जाएगा और केवल लाल सूची बाकी रहेगी. लाल सूची में शामिल देशों के यात्रियों को ब्रिटेन की यात्रा पर पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा.

भारत एम्बर सूची में है. ऐसे में एम्बर सूची को खत्म करने का मतलब है कि केवल कुछे ही यात्रियों को ही पीसीआर जांच से छूट मिलेगी. जिन देशों की वैक्सीन्स को ब्रिटेन में मंजूरी होगी, उसमें भारत शामिल नहीं है. इसका मतलब यह है कि जो भारतीय सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया का कोविशील्ड टीका लगवा चुके होंगे, उन्हें अनिवार्य रूप से पीसीआर जांच करानी होगी और क्वारंटीन रहना होगा.

अगर कोविशील्ड वाले भारतीय यात्री ब्रिटेन जा रहे हैं तो...

  • ब्रिटेन जाने के तीन दिन पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा.
  • अगर कोई यात्री बिना कोरोना रिपोर्ट के ब्रिटेन जाता है तो उसपर £ 500 यानी 50,412 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
  • ब्रिटेन आने के बाद भी यात्री को दूसरे दिन कोरोना का टेस्ट कराना होगा.
  • यात्री को क्वारंटीन के 8वें दिन फिर से कोरोना टेस्ट कराना होगा.
  • अगर कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो फिर 10 दिनों के लिए क्वारंटीन होना होगा.
  • हालांकि कोवैक्सीन या कोई दूसरा टीका लगवाने वाले यात्रियों को यात्रा से 14 दिन पहले टीका लगवाना अनिवार्य है.

सीधी बात-

सीधी बात यह है कि ब्रिटेन में यह माना जाएगा कि कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है और उन्हें 10 दिन क्वारंटीन रहना होगा. ब्रिटेन के इसी नियम को लेकर भारत ने एतराज जताया है.

ब्रिटेन पर बढ़ा नियमों की समीक्षा का दबाव

ब्रिटेन सरकार पर भारत से आने वाले यात्रियों के लिए अपने कोविड-19 टीके को लेकर तय नियम की समीक्षा करने का दबाव बढ़ रहा है. ब्रिटेन में नेशनल इंडियन स्टूडेंट एंड एलुमनाई यूनियन (एआईएसएयू) की अध्यक्ष सनम अरोड़ा ने कहा, “भारतीय छात्र इस बात से परेशान हैं कि उन्हें लगता है कि यह एक भेदभावपूर्ण कदम है, क्योंकि अमेरिका और यूरोपीय संघ के उनके समकक्षों की तुलना में उनके साथ अलग व्यवहार किया जा रहा है.’’

भारत ने दी ब्रिटेन को चेतावनी

टीका नीति को लेकर भारत ने ब्रिटेन को चेतावनी दी है. विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने कहा है कि अगर चार अक्टूबर तक भारत की चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के संबंध में वैसे ही कदम उठाये जाएंगे. हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने ब्रिटेन की इस नीति को भेदभावपूर्ण बताया है.

मामले पर ब्रिटेन ने क्या कहा है?

नई वैक्सीन नीति की आलोचना के बाद ब्रिटेन ने कहा है कि वह टीकाकरण प्रमाणपत्र की स्वीकार्यता को विस्तार देने पर भारत के साथ चर्चा कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से जल्द से जल्द खोलने को लेकर प्रतिबद्ध है.

कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर

इस मामले को लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ब्रिटेन जाने वाले भारतीय नागरिकों को कोई असुविधा नहीं हो.  पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘पीएम मोदी ने खुद को हमेशा इस तरह से पेश किया कि उन्होंने विदेश नीति में क्रांतिकारी काम कर दिया है, लेकिन यह क्या क्रांति है, जिससे किसी भारतीय नागरिक को फायदा नहीं मिलता.’’

यह भी पढ़ें-

PM Modi US Visit: अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम मोदी का बयान, अपनी पूरी यात्रा का दिया ब्योरा

UP Election 2022: क्या चाचा शिवपाल के साथ गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद दिया जवाब

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget