एक्सप्लोरर

UP Election 2022: क्या चाचा शिवपाल के साथ गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद दिया जवाब

UP Elections: अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके साथ भी होगा, कुछ चीजें हम लोगों पर छोड़ दीजिये.

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिये राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और शिवपाल यादव की पार्टी सहित कई छोटी पार्टियों के साथ सपा का गठबंधन होगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही कृषि क्षेत्र में लायें गये तीनों कानूनों को उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया जायेगा व इसके अलावा मंडी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने कहा, ''आरएलडी और समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन था. आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ लडेंगी. इसके साथ-साथ और भी दल हैं जैसे, महान दल हैं, संजय चौहान का दल हैं व और भी दलों से बातचीत हो रही है. वे भी सपा के साथ आयेंगे और हम सब मिलकर लडेंगे. सीटों के बारे में भी बातचीत हो गयी है लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं करेंगे.''

सपा अध्यक्ष ने गठबंधन की रणनीति के बारे में कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर दिया. अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके साथ भी होगा, कुछ चीजें हम लोगों पर छोड़ दीजिये. आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में पूछने पर अखिलेश ने कहा कि ''उन्होंने 403 सीटों पर या कुछ एलान किया है. उन्होंने अपनी कुछ सूची भी जारी कर दी है.'' कांग्रेस पार्टी के साथ किसी गठबंधन के सवाल को उन्होंने टालते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव लडे़गी.

इस सरकार से जनता का भरोसा टूटा है- अखिलेश

यादव ने कहा कि ''2022 का चुनाव प्रदेश को नयी सरकार मिलने का चुनाव होगा, साढे चार साल में यूपी ने देखा है कि किस तरीके से राज्य को पीछे ले जाया गया है. इस सरकार से जनता का भरोसा टूटा है, किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी आय दोगुनी होगी, किसानों का अभी तक गन्ने का भुगतान नही हो पाया, एक यूनिट बिजली तक सरकार ने नहीं बनायी बल्कि बिजली के दाम बढ़ा दिये. आज सिंचाई मंहगी हो गयी.'' उन्होंने आरोप लगाया कि कभी कभी तो ऐसा लगता हैं कि बीजेपी के लोग अपने प्रचार का झूठा प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Elections: केजरीवाल के नौकरियों के वादे पर हरीश रावत का तंज- 'न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी'

Narendra Giri Death News: शिष्य, पुजारी, गनर और नेता, नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़े ये 7 किरदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget