एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने यूपी को लेकर लिया बड़ा फैसला, 5 राज्यों के चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कमर कस ली है. EC ने अधिकारियों के अपने गृह जिले में पोस्टिंग और 3 साल से ज्यादा एक जिले में लगे अफसरों को हटाने के भी निर्देश दिए हैं.

साल 2027 की शुरुआत में 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है. चुनाव आयोग की पुख्ता तैयारियों को देखकर जल्द ही इन राज्यों में चुनावों के ऐलान की संभावना दिखाई देने लगी है. आगामी चुनाव से पहले सबसे बड़े और सबसे प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश से इसके संकेत मिलने लगे हैं. 

चुनाव आयोग ने 2 नवंबर को उत्तर प्रदेश के 4 मंडलों के 18 जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है. इससे पहले बीते हफ्ते भी चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के लिए निर्देश जारी किए थे कि "अधिकारियों की पोस्टिंग गृह जिलों से दूर की जाए." अब 18 जिलों में चुनाव आयोग की मीटिंग से साफ संकेत हो गया है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनावों की घोषणा कर सकता है.

चुनाव आयोग की तैयारियां शुरू

सोमवार को चुनाव आयोग ने सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मतदाता सूचियों को दुरुस्त किया जाए. सुरक्षा को लेकर भी चुनाव आयोग ने सभी को कमर कसने के लिए कह दिया है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के 18 जिलों पर चुनाव आयोग ने विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने नए मतदाताओं की सूची बनाने, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं, EVM और VVPAT के मैनेजमेंट और चुनाव में शामिल होने वाले अधिकारियों के शिक्षण की कवायद शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

एक ही जिले में नहीं रह पाएंगे अधिकारी

इससे पहले चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी कामों में सीधे तौर पर शामिल ऐसे अधिकारी, जिन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान (31 मई 2027 तक) एक ही जिले में तीन साल पूरे कर लिए हैं, उन्हें उस जिले से ट्रांसफर करने के आदेश भी दिए हैं.

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक(DGP) से कहा है कि वे 30 नवंबर तक एक संयुक्त रिपोर्ट सौंपें, जिसमें आयोग के निर्देशों पर की गई कार्रवाई का पूरा विवरण मांगा गया है. चुनाव आयोग के अनुसार, इस ट्रांसफर नीति के दायरे में कई अधिकारी आते हैं, जिनमें इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर(ERO), सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट(SDM), जॉइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार आदि शामिल हैं.

 

धर्मेंद्र बैरागी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में हिन्दी डिजिटल पत्रकारिता पर  शोध कर रहे हैं. इनके रुचि के विषय साहित्य, राजनीति एवं खेल आदि है. वर्तमान में एबीपी न्यूज में इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं. संपर्क करें- dharmendradasbairagi13@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'वो दिल्ली में जाकर...', दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को घेरा, 'जय श्री राम' के नारे पर क्या कहा
'वो दिल्ली में जाकर...', दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को घेरा, 'जय श्री राम' के नारे पर क्या कहा
Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
ED की श्रीनगर में बड़ी कार्रवाई, उमर आदिल डार के चार ठिकानों पर छापेमारी
ED की श्रीनगर में बड़ी कार्रवाई, उमर आदिल डार के चार ठिकानों पर छापेमारी
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget