एक्सप्लोरर

पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर को ED ने किया गिरफ्तार! मनी लॉन्ड्रिंग और होमबायर्स संग धोखाधड़ी का आरोप

ED ने पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. यह मामला 1500 से अधिक होमबायर्स के साथ धोखाधड़ी और 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की हेराफेरी का है.

ED Arrested Dharam Singh Chhoker: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व हरियाणा कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. यह मामला 1500 से अधिक होमबायर्स के साथ धोखाधड़ी और 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की हेराफेरी से जुड़ा है. ED ने मार्च में छोकर, उनके बेटों सिकंदर छोकर (जमानत पर) और विकास छोकर (फरार), और उनकी कंपनी M/s Sai Aaina Farms Pvt. Ltd. से संबंधित 44.55 करोड़ रुपये की संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया था.

कहां कहां हैं कुर्क की गई संपत्तियां?

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पानीपत में 13 अचल संपत्तियां (3 एकड़ कृषि भूमि, 2487 वर्ग मीटर व्यावसायिक भूमि, 8 आवासीय फ्लैट आदि)।96 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट रिसीट (FDR) और विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों में मौजूद राशि.

जानें धर्म सिंह छोकर पर क्या हैं आरोप?

ED ने गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज FIRs के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें M/s Sai Aaina Farms Pvt. Ltd. पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप थे. कंपनी पर नकली बैंक गारंटी और जाली दस्तावेज जमा कर गुरुग्राम के सेक्टर 68, 103 और 104 में किफायती हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए लाइसेंस प्राप्त करने का आरोप है. कंपनी ने 3700 होमबायर्स से लगभग 616 करोड़ रुपये इकट्ठा किए, लेकिन तय समय पर फ्लैट्स डिलीवर नहीं किए और फंड्स का दुरुपयोग किया.

ED की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

कंपनी ने नकली चालानों के जरिए निर्माण लागत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और फंड्स को संबद्ध संस्थाओं के जरिए हेराफेरी की. होमबायर्स से प्राप्त धन को कंपनी के निदेशकों और प्रमोटरों ने निजी लाभ के लिए डायवर्ट किया. फंड्स को अन्य समूह संस्थाओं को लोन के रूप में ट्रांसफर किया गया, जो सालों से बकाया हैं.

तेज हुई ED की कार्रवाई

फरवरी में ED ने M/s D S Home Construction Pvt. Ltd., सिकंदर सिंह, विकास छोकर और अन्य से संबंधित 36.52 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया था, जिसे अधिनिर्णय प्राधिकरण ने पुष्टि की है। सिकंदर सिंह, M/s D S Home Construction Pvt. Ltd. के निदेशक, को 30 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में ED ने गुरुग्राम के विशेष न्यायालय में अभियोजन शिकायत दायर की, जिसका कोर्ट ने संज्ञान लिया है. धर्म सिंह छोकर की गिरफ्तारी के साथ ED की कार्रवाई तेज हो गई है. विकास छोकर अभी भी फरार है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-

सुरनकोट के जंगलों में आतंकियों ने पहुंचाए 5 IED , 3 टिफिन बॉक्स, 2 बाल्टियों में गोला- बारूद, हाई अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget