एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' जारी; मुंबई में DRI का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से आए 28 कंटेनर जब्त

पहलगाम हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के साथ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. अब DRI के 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' में अवैध व्यापार को लेकर मुंबई के 28 कंटेनरों को जब्त किया गया.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 2 मई 2025 को पाकिस्तान मूल के सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इसी के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' की शुरुआत की, जिसके तहत लगातार पाकिस्तान से आने वाले माल की निगरानी और जब्ती की जा रही है.

इसी अभियान के तहत मुंबई DRI ने न्हावा शेवा पोर्ट पर 28 कंटेनरों को जब्त किया, जिनमें पाकिस्तान मूल के कॉस्मेटिक्स और सूखे खजूर शामिल थे. जब्त किए गए 800 मीट्रिक टन माल की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है. 

सरकार के प्रतिबंधों का खुलेआम उल्लंघन 

ये माल तीन भारतीय आयातकों की ओर से मंगाया गया था, जिन्होंने सरकार की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का खुलेआम उल्लंघन किया. जांच में पता चला कि यह माल दुबई (जेबल अली पोर्ट) के रास्ते गलत डिक्लेयर करके UAE मूल का बताया गया था, जबकि इसकी असली उत्पत्ति पाकिस्तान थी.

सूखे खजूर के मामले में दुबई स्थित एक सप्लायर, जिसने फर्जी इनवॉइस के जरिए पाकिस्तान से खजूर की ट्रांस-शिपमेंट कराई थी, को गिरफ्तार किया गया है. यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान, भारत और UAE के कारोबारियों के बीच एक जटिल लेन-देन के जरिए चल रहा था. गिरफ्तार सप्लायर भारत का नागरिक है और कमीशन पर काम करते हुए उसने अपनी फर्मों के जरिए वित्तीय लेन-देन भी पाकिस्तान तक पहुंचाया.

राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा

कॉस्मेटिक्स के मामले में एक कस्टम्स ब्रोकर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने गलत घोषणा करके पाकिस्तान मूल के कॉस्मेटिक्स की तस्करी को अंजाम दिया. इससे पहले जुलाई 2025 में DRI ने इस ऑपरेशन के तहत 39 कंटेनरों से 1,115 मीट्रिक टन सामान जब्त किया था, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये थी और उस आयातक को गिरफ्तार किया गया था. 

इसके बावजूद कुछ आयातक प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए फर्जी दस्तावेज और गलत घोषणाओं का सहारा ले रहे हैं. DRI का मानना है कि इस तरह का अवैध आयात न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है.

ये भी पढ़ें:- वक्फ संशोधन कानून होगा लागू या लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget