एक्सप्लोरर

60 सेकंड में दुश्मनों को तबाह कर देगी भारत की 'प्रलय', 500 KM तक नहीं बचेगा; आर्मी और एयरफोर्स को मिलेंगी 350 से ज्यादा मिसाइलें

Pralay Missile Test: DRDO ने ओडिशा के तट के करीब स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड पर सोमवार और मंगलवार को प्रलय मिसाइल के दो परीक्षण किए और दोनों ही पूरी तरह से सफल साबित हुए.

महज 60 सेकेंड में दुश्मन की सीमा में प्रलय मचाने वाली क्वासी-बैलिस्टिक क्रूज मिसाइल 'प्रलय' का डीआरडीओ ने सफल परीक्षण किया है. थलसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने इस बेहद खास टेक्टिकल मिसाइल का टेस्ट किया है. इसके साथ ही प्रलय मिसाइल, थलसेना और वायुसेना के आयुध का हिस्सा बनने जा रही है.

DRDO ने मिसाइल के किए दो सफल परीक्षण

डीआरडीओ के मुताबिक, ओडिशा के तट के करीब डा. एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड पर सोमवार और मंगलवार (28 और 29 जुलाई, 2025) को प्रलय मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए गए. ये दोनों यूजर-ट्रायल परीक्षण थे. ऐसे में थलसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए. एक साथ कई वॉर-हेड से लैस, प्रलय मिसाइल को अधिकतम और न्यूनतम रेंज की क्षमता परखने के लिए किया गया. डीआरडीओ के मुताबिक, मिसाइल ने ठीक वही ट्रेजेक्टरी फॉलो की जिसकी जरूरत थी और अपने लक्ष्य को सटीकता से भेद दिया.

150 से 500 किलोमीटर की मारक क्षमता से लैस है प्रलय मिसाइल

प्रलय, एक टेक्टिकल मिसाइल है, जिसकी रेंज 150-500 किलोमीटर है और दुश्मन के सीमावर्ती कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रडार प्रणाली, छावनियों और एयरफील्ड को तबाह करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 'नो फर्स्ट यूज' नीति के चलते, प्रलय मिसाइल का टेस्ट बेहद अहम है, क्योंकि ये मिसाइल, पारंपरिक और बैलिस्टिक मिसाइल के गैप को भरने में मदद करेगी.

थलसेना के लिए 250 और वायुसेना के लिए 120 मिसाइलों का दिया गया है ऑर्डर

प्रलय अब देश की ब्रह्मोस और निर्भय मिसाइल की श्रेणी में रॉकेट फोर्स का हिस्सा बनने जा रही है. रक्षा मंत्रालय ने कुछ महीने पहले ही थलसेना के लिए 250 प्रलय मिसाइलों खरीदन के लिए हरी झंडी दी थी. साथ ही वायुसेना के लिए 120 मिसाइल का ऑर्डर दिया गया है. डीआरडीओ की इस मिसाइल का उत्पादन सरकारी उपक्रम, भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) कर रही हैं.

सशस्त्र सेनाओं को तकनीकी रूप से मिलेगी बढ़त- राजनाथ मंत्री

इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर डीआरडीओ ने प्रलय मिसाइल का पहली बार प्रदर्शन किया था. मिसाइल को अशोक लीलैंड ट्रक से लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में मिसाइल को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है.

प्रलय के सफल यूजर-ट्रायल पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, आर्म्ड फोर्सेज और इंडस्ट्री पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि ये मिसाइल, आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है. ऐसे में सशस्त्र सेनाओं को खतरों से निपटने में तकनीकी रूप से बढ़त मिलेगी. परीक्षण के बाद डीआरडीओ के चेयरमैन डा. समीर वी. कामत ने कहा, “इन परीक्षणों से प्रलय मिसाइल का सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने का रास्ता खुल गया है.”

यह भी पढ़ेंः 'मेंटल बैलेंस खोकर...', मल्लिकार्जुन खरगे के लिए ऐसा क्या बोले जेपी नड्डा कि संसद में मच गया हंगामा?

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान के पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
बीजेपी में शामिल होंगे भूपेन बोरा, असम CM ने बताई तारीख, असम चुनाव से पहले गिरा कांग्रेस का बड़ा विकेट
बीजेपी में शामिल होंगे भूपेन बोरा, असम CM ने बताई तारीख, असम चुनाव से पहले गिरा कांग्रेस का बड़ा विकेट
बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान के नाम जुड़ा ये खास रिकॉर्ड, 35 साल बाद आया मौका
बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान के नाम जुड़ा ये खास रिकॉर्ड, 35 साल बाद आया मौका
Emmanuel Macron India Visit LIVE: LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'
LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
नकल पर नकेल! UP के इस जिले में परीक्षा केंद्र से गायब रहने वाले टीचर्स को होगी 'जेल', DM ने दिए आदेश
नकल पर नकेल! UP के इस जिले में परीक्षा केंद्र से गायब रहने वाले टीचर्स को होगी 'जेल', DM ने दिए आदेश
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
झारखंड में लेक्चरर बनने का मौका, JPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन; पढ़ें डिटेल्स
झारखंड में लेक्चरर बनने का मौका, JPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन; पढ़ें डिटेल्स
वोटर आईडी में एड्रेस ऑनलाइन बदलवाएं, ये रही प्रोसेस
वोटर आईडी में एड्रेस ऑनलाइन बदलवाएं, ये रही प्रोसेस
Embed widget