एक्सप्लोरर

'मेंटल बैलेंस खोकर...', मल्लिकार्जुन खरगे के लिए ऐसा क्या बोले जेपी नड्डा कि संसद में मच गया हंगामा?

JP Nadda vsMallikarjun Kharge: राज्यसभा में जेपी नड्डा और खरगे के बीच तीखी बहस हुई. नड्डा ने खरगे के बयान को ‘स्तर से नीचे’ बताया और 'मेंटल बैलेंस' की टिप्पणी की, जिस पर विपक्ष ने हंगामा किया.

राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अलग-अलग मंत्रालयों पर लंबा वक्तव्य दिया है, जिनका जवाब दिया जाएगा. नड्डा ने खरगे को वरिष्ठ और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने जो शब्दों का चयन किया, वह उनके स्तर से नीचे था. प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनकी पीड़ा को समझ सकते हैं, क्योंकि 11 साल से उन्हें विपक्ष में बैठना पड़ा है.

'मेंटल बैलेंस' टिप्पणी पर विपक्ष का जोरदार हंगामा
जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि खरगे पार्टी से इतने अधिक जुड़ गए हैं कि देश गौण हो गया है और उन्होंने 'मेंटल बैलेंस' खोकर इस तरह की टिप्पणी की है. इस बयान पर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. हालात को देखते हुए नड्डा ने कहा कि वे अपने शब्द वापस लेते हैं और ‘मेंटल असंतुलन’ की जगह ‘भावावेश’ कर दिया जाए. उन्होंने आग्रह किया कि इस टिप्पणी को कार्यवाही से हटाया जाए.

खरगे ने जताई नाराजगी, नड्डा ने मांगी माफी
जेपी नड्डा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर उन्हें ‘मेंटल’ कहा गया है, तो वे इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि खुद सरकार के मंत्री मानसिक संतुलन खोकर बोलते हैं. इसके बाद नड्डा ने कहा कि अगर उनकी बातों से खरगे की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे माफी मांगते हैं, लेकिन विपक्ष ने प्रधानमंत्री की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा.

मैं इसे ऐसे नहीं छोड़ने वाला- खरगे
राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा द्वारा उन पर की गई टिप्पणी को वापस लेने पर सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'इस सदन में कुछ नेता हैं जिनके प्रति मेरे मन में अपार सम्मान है. नड्डा जी उनमें से एक हैं. राजनाथ जी और वह ऐसे मंत्री हैं जो बिना अपना संतुलन खोए बोलते हैं. वह आज मुझे बता रहे हैं. यह शर्म की बात है. उन्हें माफी मांगनी चाहिए, मैं इसे ऐसे ही नहीं छोड़ने वाला.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget