एक्सप्लोरर

क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन की जरूरत है, AIIMS के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने दिया ये जवाब

देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से ये सवाल उठने लगा है कि क्या दोबारा से एक सख्त लॉकडाउन की जरूरत है? एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने इस सवाल पर विस्तार से अपनी बात रखी.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है. कुछ राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है. इस बीच, संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए क्या देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जाए, ये सवाल चर्चा में हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने देशव्यापी लॉकडाउन लगाने के सवाल का जवाब दिया.

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा, “मेरा ये मानना है कि कुछ हद तक हमें इस बारे में सोचना होगा. कुछ यही करना पड़ेगा. अगर एक व्यक्ति एक शहर से दूसरे शहर, एक जिले से दूसरे जिले चला जाए तो वायरस भी उसके साथ जाएगा. जहां पर केस कम हैं वहां पर केस बढ़ेंगे. हम जानते हैं कि जो नया वेरिएंट है वो ज्यादा संक्रामक है. अगर हम संक्रमण को नहीं रोकेंगे तो चार लाख से ज्यादा केस रोज आएंगे.”

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने आगे कहा, “अगर हमें केस कम करनी है, हॉस्पिटल में एडमिशन को कम करना है, मौतों को रोकना है तो हमें एक अग्रेसिव लॉकडाउन करना पड़ेगा. उसके साथ ही जो मजदूर हैं उनके लिए प्लान बनाना पड़ेगा.”

रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर हम अभी भी अग्रेसिव लॉकडाउन को लागू करते हैं तो इस पीक को कम किया जा सकता है. लगातार जितने केस आ रहे हैं उसे कोई भी हेल्थ सिस्टम संभाल नहीं पाएगा. उन्होंने कहा, “ये मैं मानता हूं कि हमें अपने हॉस्पिटल बढ़ाने हैं, ऑक्सीजन प्वाइंट्स बढ़ाने हैं और चीजें करने की जरूरत है लेकिन उसके साथ-साथ हमें केस कम करने के लिए भी पूरा एक्शन करना चाहिए. उन्होंने दो हफ्ते के देशव्यापी लॉकडाउन की बात कही. 

हम कहां चूक गए?

इस सवाल के जवाब में रणदीप गुलेरिया ने कहा, “दो चीजें हुई हैं. पहला तो ये कि लोगों को लगने लगा कि अब कोविड खत्म हो गया है. इसलिए बहुत ज्यादा ढील हो गई. दूसरा ये कि लोगों को लगने लगा कि सब लोगों को वैक्सीन लग जाएगी तो हम प्रोटेक्ट हो जाएंगे. पहले वेव में केस आहिस्ता-आहिस्ता बढ़े थे लेकिन दूसरे वेव में ये बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं.”

देश के 13 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget