एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey 2024: केंद्र के कामकाज से नाखुश है महाराष्ट्र की जनता, लेकिन प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी ही पहली पसंद, चौंका रहे सर्वे के नतीजे

ABP Cvoter Survey: महाराष्ट्र के 35 फीसदी लोग केंद्र सरकार के कामकाज से असंतुष्ट हैं. वहीं, 30 फीसदी लोग केंद्र सरकार के कामकाज से कम खुश हैं. इसके बावजूद नरेंद्र मोदी पीएम पद की पहली पसंद हैं.

Desh Ka Mood: लोकसभा चुनाव की तारीखों में अब ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है. लोग किस पार्टी और उम्मीदवार को वोट देने वाले हैं इसको लेकर मूड बनाने लगे हैं. एबीपी सी-वोटर सर्वे में लोगों के मूड को टटोला गया तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. महाराष्ट्र की ज्यादातर जनता केंद्र की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कामकाज से नाखुश नजर आई. हालांकि प्रधानमंत्री के तौर पर सूबे की जनता की पहली पसंद नरेंद्र मोदी ही हैं. 

महाराष्ट्र की जनता से जब सवाल किया गया कि वो केंद्र सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं तो 35 फीसदी लोगों ने साफ कहा कि वो असंतुष्ट हैं. वहीं 30 फीसदी लोगों ने कहा कि वो केंद्र के काम से कम संतुष्ट हैं, जबकी 4 फीसदी ने जवाब के तौर पर कहा कि उन्हें  नहीं पता. इस सवाल के जवाब में सिर्फ 30 फीसदी लोग ही केंद्र के कामकाज से संतुष्ट नजर आए. 

नरेंद्र मोदी पीएम पद की पहली पसंद

वहीं जब सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री के तौर पर महाराष्ट्र के लोग किसे देखना चाहते हैं तो ज्यादातर लोगों ने नरेंद्र मोदी को ही पहली पसंद बताया. इस सवाल के लिए लोगों को चार विकल्प दिए गए, जिसमें नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, दोनों नहीं या पता नहीं का विकल्प था. 61 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री को लेकर नरेंद्र मोदी को अपनी पसंद बताया. वहीं 29 फीसदी की पसंद राहुल गांधी रहे. 6 फीसदी ने कहा कि दोनों ही नहीं और 4 फीसदी का जवाब था कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है. 

43 फीसदी लोगों को पसंद है पीएम मोदी का कामकाज

महाराष्ट्र की जनता भले ही केंद्र सरकार के कामकाज से संतुष्ट न हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम काज से वो जरूर संतुष्ट नजर आई. पीएम के कामकाज से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए महाराष्ट्र की 43 फीसदी जनता ने कहा कि वो बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं. वहीं 27 फीसदी का कहना है कि वो कम संतुष्ट हैं. पीएम मोदी के कामकाज से महाराष्ट्र के 28 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए और 2 प्रतिशत लोगों ने जवाब नहीं दिया.

यह भी पढ़ेंः ABP Cvoter Survey 2024: CM शिंदे से PM मोदी तक को महाराष्ट्र दे सकता है टेंशन, चौंका रहे हैं इंडिया गठबंधन से जुड़े आंकड़े, जानें क्या कह रहा है सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: वोटरों को धमकाने के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार, BJP प्रत्याशी ने की थी शिकायत
वोटरों को धमकाने के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार, BJP प्रत्याशी ने की थी शिकायत
West Bengal Elections 2026: 'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
Exclusive: क्या चुनावी फायदे के लिए लाया गया महिला आरक्षण विधेयक? किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
Exclusive: क्या चुनावी फायदे के लिए लाया गया महिला आरक्षण विधेयक? किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
बिहार के नए CM के आगे कौन सी 10 सम्राट चुनौतियां? लालू-राबड़ी, नीतीश सब रहे फिसड्डी! क्या कमाल कर पाएंगे चौधरी
बिहार के नए CM के आगे 10 सम्राट चुनौतियां, लालू-राबड़ी, नीतीश सब रहे फिसड्डी! चौधरी करेंगे कमाल?

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Elections 2026: 'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget