एक्सप्लोरर

डेल्टा वेरिएंट अल्फा से 50 फीसदी ज्यादा संक्रामक, स्टडी से हुआ खुलासा

कोरोना की दूसरी लहर में मौतों की संख्या निश्चित रूप से अधिक है, लेकिन इसे डेल्टा वेरिएंट से नहीं जोड़ा गया है. आधिकारिक तौर पर, 1 अप्रैल से 45 दिनों में एक लाख तीस हजार मौतें हुईं.

नई दिल्ली: भारत में सबसे पहले मिलने वाले कोरोना वेरिएंट का नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘डेल्टा वेरिएंट’ रखा है. 12 मई को इस वेरिएंट की पहचान B.1.617 से की गई थी. नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड इंसाकॉग का कहना है कि ये डेल्टा वेरिएंट अल्फा वेरिएंट (B.1.117) की तुलना में 40-50 फीसदी ज्यादा तेजी से प्रसारित होता है. 

स्टडी में शामिल एक शीर्ष वैज्ञानिक ने इकनॉमिक्ट टाइम्स को बताया, "हमारे आंकलन में अब तक पाया गया है कि डेल्टा वेरिएंट अल्फा की तुलना में ट्रांसमिशन के मामले में कम से कम 40-50 फीसदी तेज है. यह दूसरी लहर में भारत में कोविड मामलों में तेजी से बढ़ोतरी की वजह है. 10 दिनों में सकारात्मकता दर 10% से बढ़कर 20% या उससे भी अधिक हो गया." दूसरी लहर में मौतों की संख्या निश्चित रूप से अधिक है, लेकिन इसे डेल्टा वेरिएंट से नहीं जोड़ा गया है. आधिकारिक तौर पर, 1 अप्रैल से 45 दिनों में एक लाख तीस हजार मौतें हुईं.

शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा, "अबतक के आंकलन यह संकेत नहीं देते हैं कि डेल्टा वेरिएंट ही अधिक मौत का कारण है. यह तेजी से फैलता है, इसलिए संक्रमितों की संख्या अधिक है. देरी से अस्पताल में भर्ती होना, अस्पताल में भर्ती न होना या ऑक्सीजन की उपलब्धता में कमी भी संक्रमण का ज्यादा फैलना कारण हो सकता है."

WHO ने भारत में पाए गए वायरस के स्वरूपों को नाम दिया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले भारत में पाए गए कोरोना वायरस के स्वरूपों बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को क्रमश: 'कप्पा' और 'डेल्टा' नाम दिया है. डब्ल्यूएचओ की कोविड-19 तकनीकी मामलों की प्रमुख डॉ मारिया वान केरखोव ने कहा, 'विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के स्वरूपों के आसानी से पहचाने जाने के लिए उनका नया नामकरण किया है. इनके वैज्ञानिक नामों में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इसका उद्देश्य आम बहस के दौरान इनकी आसानी से पहचान करना है.'

संगठन ने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित एक विशेषज्ञ समूह ने वायरस के स्वरूपों को सामान्य बातचीत के दौरान आसानी से समझने के लिए अल्फा, गामा, बीटा गामा जैसे यूनानी शब्दों का उपयोग करने की सिफारिश की. ताकि आम लोगों को भी इनके बारे में होने वाली चर्चा को समझने में दिक्कत न हो.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget