एक्सप्लोरर

दिल्ली: कोरोना वॉरियर्स के लिए खुले गुरुद्वारे, सिख गुरुद्वारा कमेटी ने दी जानकारी

कोरोना वॉरियर्स के लिए दिल्ली के गुरुद्वारे खुले हुए हैं.दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसके बारे में जानकारी दी है.

नई दिल्ली: कोरोना से लड़ने के लिए देश भर के डॉक्टर और नर्स दिन रात काम में लगे हुए हैं. इसी वजह से प्रधानमंत्री अपने अलग-अलग संबोधन में लगातार इन डॉक्टरों और नर्सों को कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा सिपाही बताते आ रहे हैं.

इस सबके बीच ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि देश भर में ऐसे कई डॉक्टर और नर्स हैं जो कई-कई दिनों तक अस्पताल में ही मौजूद हैं यहां तक कि अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं. इन डॉक्टरों और नर्सों के खाने और पीने का इंतजाम भी अस्पताल में नहीं किया जा रहा है और यह दिन रात अपना अस्पताल में गुजार रहे हैं.

इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली के एम्स, आरएमएल जैसे बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों के लिए अपने गुरुद्वारों के सराय और रसोई खोल दिया है. यहां पर यह डॉक्टर और नर्स आकर रह सकते हैं और साथ ही खाना पीना खा पी सकते हैं.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोरोना वॉरियर के लिए खोले अपने गुरुद्वारे

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान जारी कर जानकारी दी कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों के लिए पास ही में बने रकाबगंज गुरुद्वारे के सराय के कमरों को खोल दिया गया है.

आरएमएल अस्पताल के डॉक्टर और नर्स जब चाहें वहां पर आकर रह सकते हैं और उनको वहां पर खाने पीने की सुविधा भी 24 घंटे मिलेगी. इसी तरह से एम्स और सफदरजंग के डॉक्टर और नर्सों के लिए भी कुछ ही दूरी पर बने गुरुद्वारा मोती बाग की सराय में इंतजाम किया गया है. लेडी हार्डिंग अस्पताल के डॉक्टरों नर्सों के लिए गुरुद्वारा बंग्ला साहिब की सराय खोल दी गई है.

गुरुद्वारों में किया जा रहा है जनता के लिए भी खाने का इंतजाम

इसके अलावा दिल्ली में रहने वाले वे लोग जिनको खाने पीने में दिक्कत हो रही है क्योंकि कमाई एकदम बंद है ऐसे लोगों के लिए भी रकाबगंज, बांग्ला साहिब और शीशगंज गुरुद्वारे में खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है. इसके साथ ही पश्चिमी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट में भी इसी तरीके का इंतजाम किया जा रहा है.

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना अस्पताल भी फिलहाल सरकार को देने का एलान किया

इसके साथ ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बालासाहेब अस्पताल को भी दिल्ली सरकार को देने का एलान कर दिया है जहां पर कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा सकता है.

कोरोना से लड़ाई में सबका योगदान अहम

समाज के अलग-अलग तबकों के द्वारा की जा रही यह सामूहिक कोशिश हमको कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मददगार साबित होगी. ऐसे में जरूरत इसी बात की है कि सब मिलकर कोरोना से चल रही इस लड़ाई में अपना योगदान दें. आम जनता से बार-बार यही अपील की जा रही है कि इस लड़ाई में उनका सबसे बड़ा योगदान यही होगा कि वह 21 दिनों के दौरान अपने घर में रहे, क्योंकि सावधानी में ही बचाव है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus Full Updates: देश में 724 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, केरल में सबसे ज्यादा, पढ़ें- राज्यवार आंकड़े

पटना: लॉकडाउन के बीच बिन बारात ऑनलाइन निकाह के जरिए हुई अनोखी शादी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget