एक्सप्लोरर

पटना: लॉकडाउन के बीच बिन बारात ऑनलाइन निकाह के जरिए हुई अनोखी शादी

बिहार में एक अनोखी शादी लॉकडाउन के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है.यहां ना कोई बारात, ना कोई बैंड बाजा और ना ही स्थानीय लोग मौजूद थे.

पटना: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही लाने का काम किया है. वायरस की महामारी से बचने के लिए भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन लागू है. जिसकी वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सामाजिक रीति-रिवाज हों या फिर धार्मिक कार्यक्रम लॉकडाउन ने सारी गतिविधियों को सीमित कर दिया है. इसी बीच बिहार में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जहां ना तो कोई बाराती था और ना ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम.

लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन निकाह

कोरोना वायरस ने लोगों की सोच और जीने का तरीका बदल कर रख दिया है. पटना के फुलवारी शरीफ में अनोखी ऑनलाइन शादी देखने को मिली. पटना की बेटी सदब नसरीन का विवाह उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद निवासी दानिश रजा के बीच 24 मार्च को तय था. इसी बीच कोरोना वायरस की महामारी फैलने को रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन सरकार ने कर दिया. ऐसी परिस्थिति में एक जगह से दूसरी जगह लोगों का आना जाना असंभव था. दुल्हन के पिता सलाउद्दीन बताते हैं, "लॉकडाउन के बीच साहिबाबाद से बारात नहीं आ सकती थी. भीड़भाड़ से बचने के लिए लोगों को शादी में बुलाया भी नहीं जा सकता था.

लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुल्हन होगी विदा

आखिरकार तय समय पर शादी को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया गया." दुल्हन के पिता ने मौलाना को घर बुलाया. उसके बाद सामने एक स्क्रीन रख दिया. स्क्रीन में एक तरफ दूल्हा दिख रहा था तो दूसरी तरफ दुल्हन. मौके पर मौजूद मौलाना ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों का निकाह करा दिया. सलाहुद्दीन बताते हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुल्हन को विदा कर दिया जाएगा.

G-20:पीएम मोदी ने कहा, नई चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में बदलाव की जरूरत

Coronavirus: संक्रमितों की संख्या 1,100 के पार, पाकिस्तान ने 3.7 अरब डॉलर का कर्ज मांगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget