एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल ने खुद को राम और हनुमान भक्त बताते हुए कहा- बुजुर्गों को अयोध्या में मंदिर का दर्शन करवाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज खुद को भगवान राम और हनुमान का भक्त बताया. साथ ही कहा कि हम रामराज्य की संकल्पना का पालन कर रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में कहा कि हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित हो कर 10सिद्धांतों का पालन करते आ रहे हैं.

उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बन जाये तो सभी बुजुर्गों को मंदिर के दर्शन कराने ले जाएंगे.

CM केजरीवाल ने बताए अपनी सरकार के 10 सिद्धांत-

सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं. वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था. सब सुखी थे हर सुविधा थी उसे रामराज्य कहा गया. रामराज्य एक अवधारणा है. वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते. लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा.

1) दिल्ली में कोई भूखा न सोए- इसके लिए अलग अलग योजनाएं सरकार बना रही है .

2) हर बच्चे को चाहे गरीब का बच्चा क्यों न हो उसको अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिये, एक जैसे पढ़ने के अवसर हम हर बच्चे को दे रहे हैं.

3)कोई बीमार हो जाये चाहे अमीर हो या गरीब उसको सबसे अच्छा इलाज मिलना चाहिए- हमने सरकारी अस्पतालों को ठीक किया.

4) कोई कितना भी गरीब क्यों न हो उसके घर मे अंधेरा न हो- 200 यूनिट बिजली हमने माफ कर दी. दिल्ली दुनिया का अकेला ऐसा राज्य है जहां 200 यूनिट बिजली फ्री मिलती है अमीर को भी गरीब को भी.

5) सबको पानी मिलना चाहिये चाहे अमीर हो या गरीब.

6) रोजगार सबके पास होना चाहिये- हम हर प्रयास कर रहे हैं, साफ नीयत से कोशिश कर रहे हैं.

7) मकान- हर आदमी के सर पर छत होनी चाहिए. हम चाहते हैं कि जो लोग झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं उनको घर मिले.

8) महिलाओं की सुरक्षा- पुलिस हमारे पास नहीं है लेकिन इसका रोना रोने से फायदा नहीं है जिनका काम है वो करें. हमारा काम था सीसीटीवी लगाना, बसों में यात्रा फ्री करना मार्शल लगाना है.

9) बुजर्गों को सम्मान- बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई. ये उनके जीवन का आखिरी फेज़ होता है. हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है कि आखिरी समय प्रभु भक्ति में बीतना चाहिये. अयोध्या में भव्य मन्दिर बन जाये तो सभी बुजुर्गों को मन्दिर के दर्शन कराने ले जाएंगे.

10) आम आदमी पार्टी में सभी बराबर हैं. किसी भी धर्म जाति के हों. श्री राम ने जूठे बेर खाये थे. उनके राज्य में किसी से भेद नहीं था. हमारी यही कोशिश है कि सभी एक दूसरे का आदर हमारी सरकार में करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget