एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS के छात्र हाथों में दानपेटी लेकर हॉस्टल बनाने के लिए मांग रहे दान, जानिए क्या है वजह

Delhi AIIMS Student: दिल्ली के एम्स के पैरा मेडिकल स्टूडेंट की मौत के बाद यहां के छात्रों ने हॉस्टल बनाने की मांग की है. इसके लिए ये छात्र अब दिल्ली में जग-जगह जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं.

Medical Student Donation: दिल्ली में एम्स (AIIMS) के पैरा मेडिकल स्टूडेंट (Paramedical Student) की मौत के बाद हॉस्टल की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं. शुक्रवार को छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए हॉस्टल (Hostel) के लिए सड़क पर उतरकर लोगों से दान मांगा. इसका एक वीडियो (Donation Video) भी सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर की यूनिफॉर्म में एम्स के छात्र हाथों में दानपेटी लेकर जगह-जगह लोगों से मदद के लिए पैसे मांग रहे हैं. यह वीडियो एक गुरुद्वारे का है जिसमें छात्र दान पेटी लेकर गुरुद्वारे के अंदर लोगों से डोनेशन मांग रहा है. इसी तरह एम्स अस्पताल में भी अलग-अलग छात्र कोई मरीजों और तीमारदारों से डोनेशन मांगते नजर आए.

पैरा मेडिकल स्टूडेंट की मौत के बाद हॉस्टल की मांग

दरअसल, एम्स अस्पताल के छात्र लोगों से पैसों की मांग कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. कुछ दिन पहले एम्स में पैरा मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई थी. कैंपस में हॉस्टल न मिलने के कारण वह बाहर किराए के कमरे में रहता था. स्थानीय छात्रों का आरोप है कि अगर उसे हॉस्टल मिला होता तो वक्त रहते उसकी जान बचाई जा सकती थी. उस छात्र की मौत के बाद यहां कई विभाग के डॉक्टर, छात्र और नर्स एसोसिएशन ने सभी के लिए हॉस्टल की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

हॉस्टल के लिए फंड नहीं

पिछले कई दिनों से स्टूडेंट अपनी मांगों को लेकर ऐम्स के डायरेक्टर ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है वही हंगर स्ट्राइक पर भी छात्र चले गए उसके बाद भी उन्हें एक लेटर थमा दिया गया है जिसमें उनके ऊपर कार्रवाई की बात कही गई है. वहीं, एम्स के मेडिकल छात्रों का कहना है कि प्रशासन हमें डराना चाहता है. हमें लेटर दिया है, लेकिन हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं. एम्स प्रशासन पहले भी कहता रहा है कि हमारे पास फंड नहीं है इसलिए हम आपको हॉस्टल उपलब्ध नहीं करा सकते. इसके बाद हमने एक नया तरीका सोचा जिसके बाद हमने और हमारे साथियों ने गुरुद्वारे मंदिर और एम्स अस्पताल के अंदर घूम-घूम कर लोगों से डोनेशन भी मांगा है ताकि हम डोनेशन इकट्ठा करके एम्स प्रशासन को दे दें.

छात्रों ने दी आमरण अनशन पर जाने की धमकी

प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं का कहना है कि हम बीते कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन एम्स प्रशासन (AIIMS Administration) के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही डायरेक्टर (Director) और डीन (Dean) अस्पताल में आते हैं लेकिन हमें अनदेखा किया जा रहा है. हमारे साथी छात्र की एम्स प्रशासन की लापरवाही के चलते मौत हो गई. इसके अलावा, अगर यह हमारी बात अभी नहीं मानते हैं तो हम आगे भूख हड़ताल (Hunger Strike) करेंगे. भूख हड़ताल के बाद भी नहीं मानते हैं तो हम कुछ छात्र आमरण अनशन पर भी बैठ जाएंगे. जो भी हमारे साथ होगा उसका जिम्मेदार एम्स प्रशासन होगा.

ये भी पढ़ें: Raju Srivastava Health Update : मौत की खबर फैलाने वालों पर भड़के राजू श्रीवास्तव के भाई, बोले-'क्लिक्स बढ़ाने के लिए...'

ये भी पढ़ें: Delhi News: संक्रमण से होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए AIIMS में बनेगा स्पेशल ब्लॉक, एक ही छत के नीचे मिलेगीं सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget