एक्सप्लोरर

Raju Srivastava Health Update : मौत की खबर फैलाने वालों पर भड़के राजू श्रीवास्तव के भाई, बोले-'क्लिक्स बढ़ाने के लिए...'

Raju Srivastava health Update: दिल्ली के एम्स अस्पताल में  जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी कर भाई का हेल्थ अपडेट दिया है.

Raju Srivastava health Update: दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में  जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी कर भाई का हेल्थ अपडेट दिया है साथ ही कॉमेडियन के बारे में अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है. राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट देते हुए और वेबसाइट्स के ज़रिए उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथों  लेते हुए दीपू ने ऐसे सभी लोगों को 'बेशर्म' कहा. 

दीपू ने  फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो में कहा कि लोग तथ्यों की पड़ताल किए बगैर और परिवार वालों से बात किए बगैर क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद  शर्मनाक है.अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए डाले गए इस वीडियो में दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स और देश के बेस्ट डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव के इलाज में लगे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि राजू जल्द ही ठीक होकर एक बार फिर से अपनी कॉमेडी की दुकान खोलेंगे. 


उन्होंने आम लोगों और राजू श्रीवास्तव को चाहने वाले तमाम फैंस को उनकी तबीयत को लेकर बेहूदा किस्म की अफवाहों पर कतई ध्यान नहीं देने और धैर्य से काम लेने की सलाह दी. दीपू ने कहा कि राजू ट्रीटमेंट के दौरान रेस्पॉन्ड कर रहे हैं और उम्मीद है कि उन्हें लेकर जल्द ही एक खुशखबरी मिलेगी. दीपू से पहले राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने ईटाइम्स के दिए इंटरव्यू में बताया था कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत स्थिर है और वो जल्द ठीक होकर वापस आएंगे.  पत्नी ने भी लोगों से अपील की थी वो राजू श्रीवास्तव को लेकर झूठी खबरें ना फैलाएं.

आपको बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को जिम में हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. राजू पिछले 9 दिनों से एम्स (AIIMS) अस्पताल में अपने जीवन के लिए फाइट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- Bhojpuri Song: मोरनी बन नाचीं Akshara Singh, पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस ने खूब लगाए ठुमके

ये भी पढ़ें:- Arjun Kapoor ने खुद को बताया अंडररेटेड एक्टर, कहा- 'मेरे काम पर मुझे कम आंका जाता..'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget