एक्सप्लोरर

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर तूफान 'तितली' का खतरा, रेड अलर्ट जारी

कलिंगापट्टनम, गोपालपुर, कटक, पूरी, भुवनेश्वर, कोलकाता सहित तटीय इलाकों में 11 और 12 अक्टूबर भारी पड़ने वाले हैं, क्योंकि भीषण वर्षा के साथ 60 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी आएंगी.

नई दिल्ली: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तूफान तितली का खतरा मंडरा रहा है. तितली से निपटने के लिए ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा सरकार ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान तितली के मद्देनजर जिला अधिकारियों को तैयार रहने और जान माल की हानि से बचने के लिए कहा है.

विशेष राहत आयुक्त बिष्णुपद सेठी ने गंजाम, खोरधा और पुरी में तट के समीप रहने वालों की पहचान करने और उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाने के आदेश दिए हैं. सेठी ने कहा, "गजपति, गंजाम, खोरधा, नयागढ़ और पुरी में झुग्गी-झोपड़ियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. इसके अलावा कच्चे घरों में रहने वालों को भी चक्रवाती तूफान/बाढ़ शिविरों और अन्य सुरक्षित इमारतों में ले जाया जाएगा."

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के 11 अक्टूबर को ओडिशा तट से गुजरने की आशंका है. भारतीय मौसम विज्ञान-विभाग (आईएफडी) के अनुसार, "बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 11 अक्टूबर को सुबह गोपालपुर और कलिंगपत्तनम के बीच ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तट को पार करेगा."

हालांकि उसके कुछ ही समय बाद इसकी दिशा बदलकर उत्तर पूर्व हो जाएगी और ओडिशा पर भीषण बारिश देने के बाद दक्षिण बंगाल, बांग्लादेश होते हुए पूर्वोत्तर भारत की ओर चला जाएगा. हालांकि इस दौरान यह कमजोर भी होता जाएगा. इससे पहले उत्तरी आंध्र, ओड़ीशा और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में 11 और 12 अक्टूबर को भीषण बारिश जन-जीवन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget