एक्सप्लोरर

Cyclone Michaung Update: 'मिचौंग' तूफान की तबाही! पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, 2 लोगों की मौत, स्कूल बंद, 144 ट्रेनें कैंसिल

Cyclone Michaung Effect: पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Cyclone Michaung Update: दक्षिणी राज्यों में इस वक्त एक नये तूफान 'मिचौंग' का खतरा मंडरा रहा है. ये तूफान आज यानी सोमवार (4 दिसंबर) को तमिलनाडु के तटवर्ती तट से टकरा सकता है.  इसके साथ ही ये चक्रवाती तूफान पूर्वी तटीय क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है. राज्य सरकार ने इस तूफान के संभावित खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. यही वजह है कि पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

चेन्नई में भारी बारिश के बाद एक घर ढह गया, जिसमें 2 दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा एक शख्स के घायल होने की खबर भी सामने आई है. इतना ही नहीं तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश के बाद गाड़ियां पानी में बह गई. मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. सरकार ने प्राइवेट कंपनियों से कहा है कि वो कर्मचारियों से वर्क फ्राम हॉम कराएं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं. साइक्लोन को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने 144 ट्रेन कैंसिल कर दी हैं. 

पीएम मोदी ने राज्य सरकार से की बात 
पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव प्रयासों में शामिल होने और स्थानीय प्रशासन की मदद करने का भी आग्रह किया. पीएम ने बीजेपी मुख्यालय में चुनावी जीत पर अपने संबोधन के दौरान कहा,''चक्रवात 'मिचौंग' पूर्वी तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. केंद्र सरकार निरंतर राज्य सरकारों के संपर्क में है और उनकी मदद कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले दिन में चक्रवात ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. 

'मिचौंग' शब्द से क्या है मतलब
चक्रवाती तूफान मिचौंग का यह नाम म्यांमार ने दिया है, जिसका अंग्रेजी में उच्चारण मिगजॉम होता है. इस शब्द का अर्थ लचीलापन और ताकत को दर्शाता है. आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' में तब्दील हो गया. यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए पांच दिसंबर को पूर्वाह्न नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा. इस चक्रवाती तूफान के कारण 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवा बह सकती है.

यह भी पढ़ें:-

Chhattisgarh Election Result: सरगुजा संभाग की 12 सीटों पर BJP की वापसी, चार बार के कांग्रेस विधायक को मिली करारी हार 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget