एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: अमेरिका से मेडिकल सप्लाई की 5वीं खेप भारत पहुंची, विदेशों से मदद मिलना जारी

दुनियाभर से भारत में मदद आ रही है. अमेरिका से 548 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत अन्य मेडिकल सामानों की 5वीं खेप आज सुबह भारत पहुंची.

नई दिल्ली: कोरोना संकट से निपटने के लिए दुनियाभर के तमाम देश भारत में राहत सामग्री भेज रहे हैं. आज कुवैत, यूएई यूके, अमेरिका से मेडिकल सप्लाई देश में पहुंची हैं. अमेरिका से राहत सामग्री की पांचवीं खेप भारत पहुंची है. इसमें 545 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत अन्य मेडिकल सामान शामिल हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अमेरिका से मिले सहयोग की सराहना करता हूं.

दूसरी तरफ अमेरिका से मेडिकल सप्लाई की आखिरी दो फ्लाइट भारत पहुंचने में देरी होगी. ये बात अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कही है. पेंटागन ने बताया कि कुछ मेंटनेंस की वजह से फ्लाइट बुधवार तक भारत पहुंचेगी.

विदेशों से मदद मिलना जारी
इसके अलावा आज कुवैत, यूएई, यूके से भी मेडिकल सामग्री भारत पहुंची है. कुवैत से आई फ्लाइट में 282 ऑक्सीजन सिलेंडर, 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर्स और बाकी मेडिकल सप्लाई भारत पहुंची है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मदद के लिए कुवैत का धन्यवाद किया है.

वहीं ब्रिटेन से भारतीय वायुसेना का विमान 450 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर सुबह तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, सभी सिलेंडर की क्षमता 46.6 लीटर है. अरिंदम बागची ने यूके के प्रति आभार जताया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "यूएई से भारत की मदद की पहली खेप आई है. यह मदद ऑक्सीजन की कमी को दूर करेगा."

बता दें, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2 करोड़ 2 लाख 82 हजार 833 हो गई है. 3449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,22,408 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,66,13,292 है.

ये भी पढ़ें-

देश में अबतक 2 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस

Schools Online Classes: ऑनलाइन क्लास में स्कूल कमा रहे हैं मुनाफा, फीस में करें कटौती: सुप्रीम कोर्ट का आदेश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget