एक्सप्लोरर

Corona India: देश में अबतक 2 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस

Coronavirus Cases Death India Today: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई है. अमेरिका के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का एक बेहद आक्रामक रूप देशभर में तबाही मचा रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. 

3 मई तक देशभर में 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 08 हजार 390 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 33 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.63 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 66 लाख 13 हजार 292
  • कुल एक्टिव केस- 34 लाख 47 हजार 133
  • कुल मौत- 2 लाख 22 हजार 408

महाराष्ट्र में 30 दिन में पहली बार नए मामलों की संख्या 50,000 से कम
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,71,022 तक पहुंच गई. महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है. राज्य में कोविड के 567 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,851 हो गई.

महाराष्ट्र में अप्रैल में अधिकतर दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या करीब 60,000 के आसपास दर्ज की गई थी. संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने पांच अप्रैल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की थीं, जिन्हें बाद में 15 मई तक विस्तार दिया गया है.

दिल्ली में संक्रमण दर दूसरे दिन भी 30 प्रतिशत से कम
राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं. संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई. यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है. राजधानी में रविवार को 61,045 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 18,043 संक्रमित पाए गए. यह 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम आंकड़ा है जब 16,699 लोग संक्रमित मिले थे. 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से कम है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
केंद्र पर कोविड टीकों की नई खरीद नहीं करने का आरोप लगाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स गलत, तथ्यों पर आधारित नहीं

Blog: बंगाल में शुरू हुआ खूनी खेल, प्रशांत किशोर आपके गांधी ऐसे हैं क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget