एक्सप्लोरर

Covid Restrictions: देशभर के कुछ राज्यों में पाबंदियां जारी, जानिए- अब किस राज्य में क्या स्थिति है

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक तमाम राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है. ज्यादातर राज्यों में सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और पार्क आदि बंद है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब धीमी पड़ गई है. इसलिए कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में छूट दे दी है. लेकिन कोरोना संकट अभी टला नहीं है. तीसरी लहर की आशंका लगातार बनी हुई है. इसके मद्देनजर कुछ राज्यों में लॉकडाउन जारी है. राज्य सरकारों ने पांबदियों में छूट के साथ लॉकडाउन लगा रखा है. आइए जानते हैं ऐसे कुछ राज्य की स्थिति...

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक कोविड लॉकडाउन
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में लागू कोरोना लॉकडाउन को 20 जुलाई तक जारी रखने का निर्देश दिया है. पर्यटकों के लिए 72 घंटे पुरानी कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य है. होटल और रेस्त्रां 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले हैं. कोचिंग सेंटर, मॉल और जिम भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल रहे हैं. हालांकि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आदि बंद हैं.

हरियाणा में 19 जुलाई तक लॉकडाउन
हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 19 जुलाई तक के लिए जारी रखा है. हालांकि सरकार ने छात्रों सहित अन्य लोगों के लिए कुछ छूट की घोषणा की है. विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को अनुमति है कि वे छात्रों को बुला सकते हैं लेकिन उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा. आदेश के अनुसार सिर्फ परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ही विश्वविद्यालय के छात्रावास खोले जाएंगे.

बंगाल में 30 जुलाई तक लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगा है. हालांकि, इस दौरान कुछ छूटें भी दी गई हैं. मेट्रो सेवाए 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चालू हैं. लेकिन यह अनुमति वीकेंड पर नहीं है. लोकल ट्रेन सेवाएं आम लोगों के लिए निलंबित हैं. सार्वजनिक बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा 50 फीसदी क्षमता के साथ चालू हैं. सरकारी और निजी दोनों तरह के कार्यालयों को भी आधे कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति है. जिम और ब्यूटी पार्लर भी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक काम कर रहे हैं. सब्जी बाजार सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक खुले रहते हैं.

पुडुचेरी में 31 जुलाई तक लॉकडाउन
पुडुचरी सरकार ने लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है. कोरोना वायरस कर्फ्यू सभी दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू है. सामाजिक-राजनीतिक समारोह और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है. बाजार में सभी दुकाने सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुल रही हैं. प्राइवेट ऑफिस सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुल रहे हैं. होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और रेस्तरां भी रात नौ बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल रहे हैं.

ओडिशा ने एक अगस्त तक आंशिक लॉकडाउन
ओडिशा में एक अगस्त सुबह छह बजे तक आंशिक लॉकडाउन लागू है. यहां यात्री बसों की आवाजाही, नाई की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों को इजाजत दी गई है. जिम को खोलने की इजाजत है, लेकिन स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और धार्मिक प्रतिष्ठान एक अगस्त तक बंद रहेंगे. एक विवाह समारोह में अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकते हैं, जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोग ही उपस्थित रह सकते हैं. पार्क, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल बंद हैं. पुरी को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में बसों को चलाने की अनुमति है.

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक तमाम राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है. ज्यादातर राज्यों में सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और पार्क आदि बंद है. स्कूल-कॉलेज एक बार फिर खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें-
Petrol-Diesel 16 July: पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, जानिए- आज कितना महंगा हुआ तेल

यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, योगी सरकार रखेगी अपना पक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget