एक्सप्लोरर

यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, योगी सरकार रखेगी अपना पक्ष

कांवड़ यात्रा हर साल श्रावण माह में शुरू होकर अगस्त तक चलती है. यूपी, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने उत्तराखंड स्थित हरिद्वार आते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के यूपी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. कोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने कहा है कि उत्तराखंड ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यात्रा रद्द कर दी है लेकिन यूपी ने ऐसा नहीं किया है. राज्य सरकारों का यह रवैया लोगों को भ्रमित करने वाला है. इस मामले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. आज सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे के बीच सुनवाई होगी.

न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड को रोकने के प्रयासों में कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता. पीठ ने कहा कि 25 जुलाई से धार्मिक यात्रा शुरू करने की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद लोग हैरान हैं. 

कावड़ यात्रा के दौरान होगा कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन- स्वास्थ्य मंत्री
उधर यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को राज्य में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल के साथ-साथ इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले दिशानिर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा. हर साल निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा के लिए इस वक्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके तैयारियां की जा रही हैं.

कावड़ यात्रा निकालने के सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "सुनवाई के दौरान जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे उन पर हम विचार करेंगे." मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

ये भी पढ़ें-
Monsoon Update: दक्षिण के कई राज्यों में बारिश जारी, जानिए- यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल में क्या है मौसम का हाल

Petrol-Diesel 16 July: पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, जानिए- आज कितना महंगा हुआ तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला मामला: 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी', सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी की दलील
धार भोजशाला मामला: 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी', SC में अभिषेक मनु सिंघवी की दलील

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget