एक्सप्लोरर

वैक्सीन डेवलपमेंट पर संसदीय समिति की बैठक में 'हाइवोल्टेज ड्रामा', बीजेपी के कई सदस्यों ने किया वॉकआउट

टीके के विकास के मुद्दे पर संसद की एक समिति की बैठक में विपक्ष के कई सांसदों ने टीकों की दो खुराक के बीच अंतर सहित केंद्र की टीकाकरण नीति के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की. इसपर बीजेपी के सांसदों ने कड़ा एतराज जताया.

नई दिल्ली: टीके के विकास के मुद्दे पर संसद की एक समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में 'हाइवोल्टेज ड्रामा' हुआ. बैठक से बीजेपी के कई सांसदों ने यह कह कर ‘वॉकआउट’ किया कि टीका नीति पर चर्चा करने का यह उपयुक्त समय नहीं है . सूत्रों ने यह जानकारी दी .

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन, आईसीएमआर के महानिदेशक वी के भार्गव और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव रेणु स्वरूप सहित अन्य ने बैठक में शिरकत की.

इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद जयराम रमेश कर रहे थे और इसका एजेंडा कोविड-19 के लिये टीके का विकास और कोरोना वायरस एवं उसके प्रारूपों की आनुवांषिक श्रृंखला था .

सूत्रों ने बताया कि जब विपक्ष के कई सांसदों ने टीकों की दो खुराक के बीच अंतर सहित केंद्र की टीकाकरण नीति के बारे में सवाल पूछने की इच्छा व्यक्त की तब बीजेपी सांसदों ने इसका कड़ा विरोध किया और कुछ ने बैठक स्थगित करने की मांग की और वॉकआउट किया .

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी सांसदों का मत था कि देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है और यह इस मुद्दे को उठाने का सही समय नहीं है क्योंकि इससे टीकाकरण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है .

उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा कि बैठक एजेंडे के तहत ही होनी चाहिए . जब बीजेपी सदस्य बैठक को स्थगित करने की मांग पर अड़े रहे और इस पर मतदान कराना चाहते थे तब रमेश ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि स्थायी समिति की बैठक आम सहमति के आधार पर होती है .

सूत्रों के अनुसार, रमेश का मानना था कि अगर अध्यक्ष के रूप में यह उनकी अंतिम बैठक भी होती तब भी मतदान नहीं होगा . विपक्षी सांसदों ने इस बात पर जोर दिया कि उनका भी सवाल करने का अधिकार है, क्योंकि सांसद के रूप में वे भी जनता के प्रति जवाबदेह हैं .

सूत्रों ने बताया कि यह घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला . इस बैठक में उपस्थित होने के लिये शीर्ष अधिकारी बुलाये गए थे . सूत्रों ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने महामारी के दौरान भूमिका के लिये वैज्ञानिक समुदाय की सराहना की .

बाद में रमेश ने एक ट्वीट में कहा कि बैठक में पीएम केयर्स का उल्लेख होने संबंधी सभी रिपोर्ट गलत है और 150 मिनट की बैठक में एक बार भी इसका जिक्र नहीं हुआ.

महाराष्ट्र में कल के मुकाबले आज कोरोना के करीब 1500 अधिक केस आए, 24 घंटे में 163 मरीजों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्म्स लाइसेंस घोटाला केस: दो IAS अधिकारियों को झटका, HC ने खारिज की याचिका
आर्म्स लाइसेंस घोटाला केस: दो IAS अधिकारियों को झटका, HC ने खारिज की याचिका
AI डेवलपमेंट पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, ' भारत को एप्लीकेशन कैपिटल बनाने पर फोकस'
AI डेवलपमेंट पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, ' भारत को एप्लीकेशन कैपिटल बनाने पर फोकस'
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget