एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के करीब 1500 अधिक केस आए, 24 घंटे में 163 मरीजों की गई जान

महाराष्ट्र में अब तक 59,97,587 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 57,53,290 लोग संक्रमण से उबरे हैं. 1,19,303 मरीजों की मौत हुई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में मंगलवार के मुकाबले आज तेजी देखी गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,066 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जो कि मंगलवार के मुकाबले करीब 1500 अधिक है. मंगलवार को राज्य में 8,470 केस की पुष्टि हुई थी और इससे एक दिन पहले 6,270 मामले आए थे.

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 163 मरीजों की मौत हुई है और इतने ही समय में 11,032 लोग संक्रमण से उबरे हैं. राज्य में अब तक 59,97,587 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 57,53,290 लोग ठीक हो चुके हैं. 1,19,303 मरीजों की मौत हुई है. इस समय 1,21,859 लोगों का इलाज चल रहा है.

केवल मुंबई में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 863 नए मामले सामने आए जो कि पांच जून से अब तक प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है. इसके साथ ही महामारी से 23 और मरीजों की मौत हो गई. आर्थिक राजधानी में मंगलवार को 570 नए मामलों की पुष्टि हुई थी.

डेल्टा प्लस के आंकड़े
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य के सात जिलों में 21 कोरोना के ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट की पुष्टि हुई है. ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट भारत में सबसे पहले सामने आए ‘डेल्टा’ या ‘B.1.617.2’ स्वरूप में ‘उत्परिवर्तन’ से बना है. भारत में संक्रमण की दूसरी लहर आने की एक वजह ‘डेल्टा’ स्वरूप भी था.

राजेश टोपे ने कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट शरीर में एंटीबॉडी को कम करता है. हम ऐसे मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और उन्हें टीका लगाया गया है या नहीं जानकारी जुटा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट  से संक्रमित एक भी मरीज की अब तक राज्य में मौत नहीं हुई है. कुछ लोग इस संक्रमण से उबरे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका
मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget