एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना वायरस दूसरे स्टेज पर, तीसरे स्टेज पर पहुंचा तो स्थिति होगी बेहद गंभीर

डब्लूएचओ की रिजनल डायरेक्टर डॉ पूनम खेत्रपाल ने कहा है कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन में बहुत सारे लोग प्रभावित होते हैं. चौथे स्टेज को संभलाना मुश्किल हो जाता है. एक्शन लेने में इटली ने काफी देरी की.कोरोना के जो भी केस सामने आए हैं वो दूसरे देश आए संक्रमित लोग हैं या फिर उनके करीबी या उनके संपर्क में आए कुछ लोग, लेकिन अब खतरा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का है.

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर मुमकिन तैयारी कर रही हैं, लेकिन जनता की कोशिशों के बिना कोरोना वायरस को नहीं हराया जा सकता. भारत में कोरोना अभी दूसरे स्टेज पर है.  अगर ये तीसरे स्टेज पर पहुंच गया तो इसे रोकना बेहद मुश्किल हो जाएगा और स्थिति बेहद गंभीर हो जाएगी. तीसरे स्टेज तक कोरोना ना पहुंचे उसके लिए जरूरी है कि सार्वजनिक जगहों पर भीड़ कम रहे ताकि संक्रमण का खतरा कम हो.

आंकड़ों से समझिए कोरोना की स्टेज का खेल

इटली में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 475 लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़ा किसी भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का है. पिछले तीन दिन में ही इटली में 1 हजार 169 मौत हुई है. चीन में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इटली में पहले दिन चार से पांच मामले आए थे और फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगे. ऐसा ही भारत में भी हो रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण सही से जांच न करना और भीड़ को कम न करना है.

कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा ज्यादा

डब्लूएचओ की रिजनल डायरेक्टर डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के खतरे से आगाह किया है. पूनम खेत्रपाल ने कहा है कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन में बहुत सारे लोग प्रभावित होते हैं. चौथे स्टेज को संभलाना मुश्किल हो जाता है. एक्शन लेने में इटली ने काफी देरी की, इसलिए वहां इस वायरस का प्रकोप बढ़ा है.

पहली स्टेज- पहली स्टेज में कोरोना वायरस से संक्रमित वो लोग थे, जो विदेश यानी चीन, इटली जैसे देशों की यात्रा करके आए हैं.

दूसरी स्टेज- भारत अभी दूसरी स्टेज में है. इस स्टेज में देश को लोगों में विदेश से आए लोगों के जरिए संक्रमण फैल रहा है.

तीसरी स्टेज- तीसरी स्टेज में यह कम्यूनिटी ट्रांसमिशन पर होता है. इसका जिक्र हम ऊपर कर चुके हैं.

चौथी स्टेज- चौथी स्टेज में कोरोना वायरस इतना फैल चुका होगा कि इसे रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा. इसका अंत कब होगा, नहीं पता. चीन के बाद इटली में यही हो रहा है.

पीएम का संदेश- भीड़ मत बनाइए, अलग रहिए

आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोरोना पर देश को अपनी बात कहेंगे. देश के नाम से संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने सफदरजंग के एक डॉक्टर के मैसेज को री ट्वीट किया. डॉक्टर ने मैसेज में लिखा है 'मैं आपके लिए काम पर हूं, आप हमारे लिए घर पर रहिए'. इस ट्वीट के जरिए पीएम का संदेश साफ है कि भीड़ मत बनाइए, अलग रहिए और एकांतवास में रहकर कोरोना को भगाइए.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विदेश से लौटी अपनी बहन की ट्रैवल जानकारी सरकार के पोर्टल पर डाली, ताकि उसका टेस्ट हो सके. नवीन पटनायक के इस कदम की पीएम मोदी ने तारीफ की और लिखा कि ये बढ़िया उदाहरण है. उम्मीद करता हूं कि दूसरे लोग भी इससे सीखेंगे. कोरोना को रोकने को लिए हम भी छोटी कोशिश कर सकते हैं.

दूसरे देश आए संक्रमित लोगों की वजह से फैला वायरस सरकार की इस चिंता और तैयारी की वजह है कि अभी कोरोना के जो भी केस सामने आए हैं वो दूसरे देश आए संक्रमित लोग हैं या फिर उनके करीबी या उनके संपर्क में आए कुछ लोग, लेकिन अब खतरा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का है यानी समुदाय के स्तर पर कोरोना का फैलने का है.

यह भी पढें-

Coronavirus Full Updates: भारत में 152 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, आज से इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद

Coronavirus: पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, वायरस से निपटने की कोशिशों पर करेंगे चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget