एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, वायरस से निपटने की कोशिशों पर करेंगे चर्चा

पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर देश को आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे इस वायरस से निपटने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे. पीएमओ ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच उनका यह संबोधन होगा. वह इस जानलेवा वायरस को खत्म करने की कोशिशों पर देश से चर्चा करेंगे. देश में कोरोना वायरस के अब तक 151 मामले सामने आए हैं. तीन लोगों की इससे मौत हो चुकी है.

पीएमओ ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’ ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च 2020 को रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे जिसमें वह कोरोना वायरस को लेकर मुद्दों और इससे निपटने को लेकर प्रयासों पर बात करेंगे.’’

एक दूसरे ट्वीट में पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जारी प्रयासों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इसमें कहा गया, ‘‘भारत की तैयारियों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई.’’

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 151 हुए

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है. 151 लोगों में 25 विदेशी नागरिक हैं. सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र के हैं, जहां 41 लोग कोरोना वायर से संक्रमित पाए गए हैं. दूसरे स्थान पर केरल (25 मामले) है.

अबतक दुनिया भर में आठ हजार लोगों की मौत

कोरोना वायरस से दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इस बीमारी का प्रकोप दिसंबर में चीन से शुरू हुआ था. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजे तक कोरोना वायरस से दुनियाभर में करीब 200,680 संक्रमित हो चुके हैं और 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढें-

Coronavirus Full Updates: भारत में 152 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, आज से इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद

कोरोना का असर: मुंबई में आज से 50% बाजार बंद, BMC तय करेगी कब कौन से बाजार खुलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget