एक्सप्लोरर

Coronavirus: अगर आप भी कर रहे हैं Work From Home तो अपनाएं ये जरूरी टिप्स

कोरोना वायरस की वजह से देश और दुनिया में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रही हैं.घर पर काम करना आसान नहीं होता इसलिए आपके लिए कुछ जरूरी टिप्स हैं जो आपको घर से काम करने में मदद कर सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के दुनियाभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम यानि घर से ही काम करने को कहा है. घर से काम करते समय पूरी टीम का एक साथ जुड़े रहना काफी जरूरी होता है, इसलिए सर्च इंजन कंपनी गूगल ने इसके लिए कई टिप्स बताए हैं जो कर्मचारियों के घर से काम करने में मदद करेंगे. गूगल ने ट्विटर पर ये सारे टिप्स शेयर कर इसकी जानकारी दूसरों के साथ साझा की है.

भारत में भी कोरोना के अबतक 82 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस से देश में दूसरी मौत ने सरकार की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है. दिल्ली में 68 साल की महिला की कोरोना वायरस की वजह से जान गई है. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने भी अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं. इस बीमारी से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के एक बुजुर्ग शख्स की हुई थी.

Work From Home  के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स- 

1. एक साथ काम करने के लिए सभी का एक साथ जुड़े रहना बहुत जरूरी है. इसलिए एक कॉमन अकाउंट बनाएं जिसमें सभी कर्मचारियों को जोड़ें. एक इमेल लिस्ट जिसमें सभी शामिल हों और चैट के जरिए आपस में डिस्कशन कर सकेंगे.

2. शेयर ड्राइव के जरिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर कर सकते हैं जिसे कोई भी एडिट कर सके. सभी के साथ डॉक्यूमेंट शेयर करके काम को आसान बनाया जा सकता है.

3. कर्मचारियों के साथ कोलोब्रेट करके मीटिंग के लिए एक टाइम सेट कर सकते हैं. सभी कर्मचारी अपने टाइम के हिसाब से एक कैलेंडर सेट करके उसे शेयर कर सकते हैं.

4. अपने सह-कर्मचारियों के साथ जुड़े रहने के लिए डेली मीटिंग करें. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी के साथ जुड़े रहना काफी आसान हो सकता है. जरूरी कंटेट को लेकर कैमरे के सामने आएं और सवाल करें.

5. हर दिन अपने कर्मचारियों को लक्ष्य के बारे में बताएं. चैट या डॉक्यूमेंट्स के जरिए सभी को इसके बारे में बताया जा सकता है. सभी कर्मचारियों को काम के लिए तैयार रहने के लिए कहें.

6. घर से काम कर रहे हैं तो यहां भी ऑफिस जैसा माहौल बनाएं. अगर आपके टीम मेंबर्स ऑफिस में नहीं हैं तो जरूरी नहीं कि वो बिजी नहीं हो सकते. इसलिए कोई भी मीटिंग रखने से पहले सबसे उनके शेड्यूल के बारे में जानकारी हासिल कर लें. आप अपना कैलेंडर भी अपनी टीम मेंबर्स के साथ शेयर कर सकते हैं. जिससे अगर कर्मचारी मीटिंग करना चाह रहा हो तो उसे आपकी अवेलेबिलिटी के बारे में पता होना चाहिए.

7. पूरा दिन वीडियो चैट पर नहीं बिताएं. सभी के एक दूसरे से जुड़े रहने के और भी कई टूल्स हैं. चैट, डॉक्यूमेंट्स शेयरिंग टूल जो आपको बेहतर लगे उसके जरिए सभी से जुड़े रहें.

8. घर से काम करते समय एक ऐसी जगह बैठें जहां आपसे कोई डिस्टर्ब ना हो साथ ही आपके काम में भी किसी प्रकार की कोई अड़चनें नहीं आएं.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: भारत में कोरोना से दूसरी मौत, देश में अबतक 82 पॉजिटिव मामले सामने आए

भारत में क्रिकेट के साथ-साथ किन खेलों पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, एक क्लिक में जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget