एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना: 83 लोगों में फैला वायरस का संक्रमण, 68 साल की महिला समेत दो की मौत

देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 82 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.इस बीमारी से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के एक बुजुर्ग शख्स की हुई थी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से देश में दूसरी मौत ने सरकार की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है.  दिल्ली में 68 साल की महिला की कोरोना वायरस की वजह से जान गई है. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने भी अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं. इस बीमारी से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के एक बुजुर्ग शख्स की हुई थी. उसकी मौत मंगलवार को हुई थी लेकिन उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई. देश में अब संक्रमित लोगों की संख्या 83 हो गई है.

कोरोना से देश में दूसरी मौत

मृतक महिला पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली थीं जिन्हें बुखार और खांसी कि शिकायत के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतक महिला अपने बेटे के संपर्क में आई थीं जो इटली और स्विट्जरलैंड की यात्रा से 23 फरवरी को लौटा था और कोरोना से संक्रमित था. महिला पहले से ही डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थीं. 7 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 8 मार्च को महिला की जांच की गई थी. सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने की वजह से 9 मार्च को उन्हें ICU में रखा गया और नौबत ये आ गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी थी. लेकिन 13 तारीख को महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

दिल्ली में कोरोना से बुजुर्ग की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं-

- जिस बेटे से मां को कोरोना हुआ वो दिल्ली में और किन-किन से मिला?

- 2 हफ्ते बाद जानकारी दी तो क्या जिससे मिला वो भी संक्रमित हुए?

- 2 हफ्ते के बीच मृतक मां का बेटा जिनसे मिला उनकी पहचान हुई क्या?

- विदेश से लौटते ही बेटे को बुखार हुआ, वो बुखार क्यों छिपाता रहा?

आपको बता दें इटली से कोरोना का पहला मामला भी 20 फरवरी को सामने आया था और उसके बाद ये इतना तेजी से फैला कि वहां अब तक करीब 18 हजार लोग इसके चपेट में आ गए और करीब 1300 लोगों की जान चली गई. दिल्ली में कोरोना से जिस बुजुर्ग की मौत हुई उनका बेटा इटली में कोरोना का पता चलने के सिर्फ तीन दिन बाद भारत लौटा. इसके 14 दिन बाद मां में कोरोना का लक्षण दिखाई दिए. तो बड़ा सवाल यह है कि क्या दिल्ली पर भी इटली जैसा संकट मंडरा रहा है?

भारत में कोरोना के 83 केस

दिल्ली 07 मौत 01 ---------------- हरियाणा 14 ( विदेशी) ---------------- केरल 19 ( भारतीय) ---------------- राजस्थान 3 ( 1 भारतीय, 2 विदेशी) ---------------- तेलंगाना 1 (भारतीय) ---------------- उत्तर प्रदेश 11 (10 भारतीय, 1 विदेशी) ---------------- लद्दाख 3 (भारतीय) ---------------- तमिलनाडु 1 (भारतीय) ---------------- जम्मू-कश्मीर 1 (भारतीय) ---------------- पंजाब 1 (भारतीय) ---------------- कर्नाटक 6 ( भारतीय) मौत 1 ---------------- महाराष्ट्र 14 (भारतीय) -------------- आंध्र प्रदेश 1 (भारतीय) ----------------

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं

- कोरोना वायरस को दिल्ली में महामारी घोषित किया गया है - दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के कारण IPL-2020 समेत सभी खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है - सभी तरह के सम्मेलन और सेमिनार रद्द कर दिए गए हैं - 31 मार्च तक दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं - दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल भी बंद किए गए हैं - दफ्तरों और मॉल्स को सैनिटाइज किया जाना जरूरी कर दिया है - मेट्रो स्टेशन और बसों को सैनिटाइज करने का आदेश है - राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. 011-23978046 आप इस नंबर पर सीधा संपर्क कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget