एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना के मामलों में 6 फीसदी की गिरावट, पिछले 24 घंटों में 67 हजार केस दर्ज, 1241 की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 67 हजार 84 नए केस सामने आए हैं और 1241 लोगों की मौत हो गई. कल की तुलना में आज 6 फीसदी कम मामले दर्ज किए गए हैं.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 67 हजार 84 नए केस सामने आए हैं और 1241 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4 फीसदी है. कल की तुलना में आज 6 फीसदी कम मामले दर्ज किए गए हैं.  जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 7 लाख 90 हजार 789 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7 लाख 90 हजार 789 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 6 हजार 520 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 11 लाख 80 हजार 751 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 11 हजार 321 सैंपल टेस्ट किए गए.

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना के मामलों में 6 फीसदी की गिरावट, पिछले 24 घंटों में 67 हजार केस दर्ज, 1241 की मौत

केरल में 23,253 नए केस दर्ज

बता दें कि दक्षिण राज्य केरल में अभी भी कोरोना का कहर जारी है. यहां कोरोना के 23,253 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,46,631 हो गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 29,471 मामले सामने आए थे. सोमवार को कोविड से 854 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई जिससे महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 60,793 हो गयी.

राज्य सरकार का कहना है कि 29 मौत पिछले 24 घंटे में हुईं और 198 मौत पिछले कुछ दिन में हुई थीं, जिन्हें दस्तावेज प्राप्त होने में हुई देर के कारण दर्ज नहीं किया गया था. इसके अलावा 627 मौतों को केंद्र के नए दिशा-निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपील के बाद कोविड से हुई मौत के रूप में दर्ज किया गया.

अबतक करीब 171 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 171 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 46 लाख 44 हजार 382 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 171 करोड़ 28 लाख 19 हजार 947 डोज़ दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Elections: पहला चरण योगी सरकार के लिए महत्वपूर्ण, इन 9 मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियो को जल्द मिलेगी खुशखबरी, मोदी सरकार 18 महीने के एरियर के साथ देगी डीए, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किस मुख्यमंत्री पर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किस मुख्यमंत्री पर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget