एक्सप्लोरर

UP में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4511 हुई, अब तक 2636 मरीज ठीक हुए

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 2636 मरीज ठीक हुए हैं और 112 लोगों की मौत हुई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4511 हो गयी. इस संक्रमण की वजह से अबतक राज्य में 112 लोगों की मौत हुई है. प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा, ''प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमण के 1763 मामले हैं. कुल 2,636 लोग उपचारित हो चुके हैं यानी सक्रिय संक्रमण के आंकड़े से करीब 900 अधिक लोग उपचारित हुए हैं. संक्रमण के कुल मामले 4,511 हैं और 112 लोगों की अब तक इस संक्रमण से मौत हुई है.''

प्रसाद ने बताया कि रविवार को 6,247 नमूनों की जांच की गयी है. पिछले कुछ दिनों से छह हजार से अधिक नमूनों की रोजाना जांच की जा रही है. पूल टेस्टिंग (एक साथ कई नमूनों को मिलाकर की गई जांच)में रविवार को 512 पूल लगाये गये और इनमें से 46 पूल पॉजिटिव निकले.

उन्होंने बताया कि 1,978 लोगों का अस्पतालों में (पृथक वार्ड) इलाज चल रहा है. अब तक 65 लाख पांच हजार से अधिक घरों में तीन करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया और लक्षण पाये जाने पर उन्हें जांच की सलाह दी गयी है.

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी कामगार लगातार आ रहे हैं. अगर जांच के बाद बाद वे लक्षणरहित हैं तो उन्हें 21 दिन के लिए घर में ही पृथकवास में रखा जा रहा है. अगर लक्षण हैं तो जांच कराकर सात दिन के लिए पृथकवास केंद्र पर रखा जाता है और पुन: परीक्षण में निगेटिव पाये जाने पर 14 दिन के लिए घर पर पृथकवास में रखा जाता है.

उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की निगरानी में ग्राम निगरानी और मोहल्ला निगरानी समितियां पूरी मजबूती से कार्य कर रही हैं और सुनिश्चित कर रही हैं कि प्रवासी घरों पर ही रहें. प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने चार लाख 11 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों का सर्वेक्षण किया है और 466 लोगों में कोरोना वायरस से जुडे कोई ना कोई लक्षण पाये गये. उनके नमूने लेकर जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से अब तक 17, 447 लोगों के फोन किया गया है. इनमें से 109 लोगों को पृथकवास में रखा गया है जबकि 18 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये . उन्हें अस्पतालों में दाखिल कराया गया. इनमें से चार लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं.

ये भी पढ़े.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget