एक्सप्लोरर

स्टडी का दावा- कोरोना से उबर चुके लोगों को वैक्सीन लगने से डेल्टा वेरिएंट से मिलती है ज्यादा सुरक्षा

एक स्टडी में कहा गया है कि वैसे लोग जो कोरोना से उबर चुके हैं और वैक्सीन की एक या दोनों खुराक ले चुके हैं उन्हें आगे डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा सुरक्षा मिलती है. इस अध्ययन की समीक्षा की जानी है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण से उबरने पर वैक्सीन एक या दोनों खुराक ले चुके लोगों को आगे कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा सुरक्षा मिलती है. एक अध्ययन में यह दावा किया गया है. अध्ययन की अभी समीक्षा की जानी है और इसे शुक्रवार को ‘बायोरेक्सिव प्रीप्रिंट सर्वर’ पर पोस्ट किया गया था.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे और न्यूरोसर्जरी विभाग, कमांड हॉस्पिटल (दक्षिणी कमान) के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के संबंध में कोविशील्ड टीके को लेकर अध्ययन किया है.

भारत में बी.1.617 के मामलों में हालिया उभार के बाद लोक स्वास्थ्य के लिए नयी चिंताएं पैदा हो गयी है. अध्ययन में कहा गया, ‘‘स्वरूप में आगे बी.1.617.1 (कप्पा), बी.1.617.2 (डेल्टा) और बी.1.617.3 बदलाव हुआ.

जाहिर है, डेल्टा वेरिएंट धीरे-धीरे दूसरे वेरिएंट हावी हो गया है. इसी के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे चिंता का विषय बताया है.’’ अध्ययन में कहा गया, ‘‘डेल्टा वेरिएंट के ज्यादा प्रसार से भारत में महामारी की दूसरी लहर पैदा हुई, जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया.’’

भारत में वैक्सीनेशन की स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोविड-19 टीके की अब तक 35.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. शाम सात बजे प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 41.34 लाख से अधिक की खुराक दी जा चुकी है.

18-44 साल के आयु वर्ग में 18,30,741 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,40,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई. टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, 18-44 साल के आयु वर्ग के 10,25,96,048 लोगों ने अपनी पहली खुराक ले ली है और 29,19,735 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है.

मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड टीके की 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी है. उसने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 साल के आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया है.

दिल्ली सहित उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में 10 जुलाई तक दस्तक दे सकता है मानसून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget