एक्सप्लोरर

Corona Crisis: भारत में महज एक महीने में 45 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 2,08,330 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 3498 और लोगों की मौत हुई. एक महीने में 45 हजार से ज्यादा की जान गई.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है. महज एक महीने के भीतर ही यहां 45 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. सालभर में कुल दो लाख आठ देशवासी अपनी जान गंवा चुके हैं. अभी भी ये कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान ले रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 1 अप्रैल को बताया गया था कि देश में कुल एक लाख 62 हजार 927 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. आज 30 अप्रैल को ये आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 8 हजार 330 हो गया है. यानी कि एक महीने में कुल 45,403 लोगों की जान चली गई. जबकि इससे पहले मार्च में महज 5,770 लोगों की जान गई थी.

कुल कोरोना केस करीब 2 करोड़
देश में अबतक कुल एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अनुमान के अनुसार, जल्द ही ये आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच जाएगा. 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई थी. इससे पहले सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी. 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी. इसके बाद 28 सितंबर को कोविड मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे.

देश में कोरोना की ताजा स्थिति
देश में पिछले 24 घंटे में 3498 और लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 771, दिल्ली में 395, उत्तर प्रदेश में 295, कर्नाटक में 270, छत्तीसगढ़ में 251, गुजरात में 180, राजस्थान में 158, झारखंड में 145, पंजाब में 137 और तमिलनाडु में 107 लोगों की मौत हुई है. 

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 2,08,330 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 67,985, दिल्ली में 15,772, कर्नाटक में 15,306, तमिलनाडु में 13,933, उत्तर प्रदेश में 12,238, पश्चिम बंगाल में 11,248, पंजाब में 8,909 और छत्तीसगढ़ में 8,312 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, मृतकों में से 70 फीसदी से अधिक लोग किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.

ये भी पढ़ें-
1 मई से 18+ लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का शुरू होना मुश्किल, जानिए क्या कह रही हैं राज्य सरकारें

कोरोना की पीक अभी बाकी: 15 मई के आसपास आएंगे रोजाना 8 से 10 लाख नए केस! विशेषज्ञों का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget