एक्सप्लोरर

प्रणीति शिंदे ने संसद में ऐसा क्या कहा, फायर हो गए प्रह्लाद जोशी, बोले- 'मोदी लोगों की भूख मिटाने के लिए...'

Pralhad Joshi On Congress: जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य प्रणीति शिंदे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही.

Pralhad Joshi In Lok Sabha: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार (12 मार्च) को कहा कि कांग्रेस जो भी करती है सिर्फ चुनाव के लिए करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लोगों की भूख मिटाने के लिए काम करती है.

जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य प्रणीति शिंदे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही. कांग्रेस सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में लाया गया था और यह पार्टी नेता सोनिया गांधी की सोच पर आधारित थी. उन्होंने महाराष्ट्र में इस योजना के तहत पिछले दस साल से राशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि जिन बीड़ी कामगार, किसानों आदि के हाथ में छाले आदि होने की वजह से बायोमेट्रिक पंजीकरण नहीं हो पाता, क्या उन्हें ऑफलाइन तरीके से राशन देने का कोई प्रावधान है?

'हड़बड़ी में लाया गया खाद्य सुरक्षा कानून'

जोशी ने कहा, ‘‘2013 में तत्कालीन संप्रग सरकार ने चुनाव आने के कारण हड़बड़ी में खाद्य सुरक्षा कानून पारित किया था, लेकिन इसके नियम भी नहीं बनाए थे और एक भी राज्य उसमें जोड़ा नहीं गया था.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद इस योजना में राज्यों को जोड़ा गया. यह सरकार 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है. कांग्रेस केवल चुनाव के लिए ऐसा करती है. ये लोग जो भी करते हैं सिर्फ और सिर्फ चुनाव के लिए करते है. मोदी जी लोगों की भूख मिटाने के लिए काम करते हैं.’’

'आप उन्हें दोबारा दिशा-निर्देश दें'

जोशी ने ई-श्रम पोर्टल से संबंधित एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राज्यों से इसके तहत पंजीकरण कराने को कहा गया है और ई-केवाईसी किया जा रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जोशी से कहा, ‘‘राज्य सरकारें ई-श्रम पोर्टल पर दिशानिर्देशों का अनुकरण नहीं कर रही हैं. आप उन्हें दोबारा दिशा-निर्देश दें.’’

ये भी पढ़ें- 'मॉरीशस में नया संसद भवन बनाएगा भारत', PM मोदी बोले- मदर ऑफ डेमोक्रेसी की ओर से गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget