एक्सप्लोरर

बापू के पुतले पर गोली चलाने के विरोध में कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में हिन्दू महासभा द्वारा गांधी की तस्वीर पर गोली चलाने की घटना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. उत्तर प्रदेश में हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा.

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में हिन्दू महासभा द्वारा गांधी की तस्वीर पर गोली चलाने की घटना के खिलाफ कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी शासित राज्यों में ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है.

राजघाट पर दिन के 2 बजे कांग्रेस पार्टी हिन्दू महासभा के इस कृत्य के विरोध में प्रदर्शन करेगी. संभावना ये भी जताई जा रही है कि सुबह संसद परिसर में बनी गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन हो सकता है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस भी घटना के विरोध में आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया था. हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की हत्या के सीन को रीक्रिएट करते हुए बापू के पोस्टर को गोली मारी फिर उसका दहन किया था. इस दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 'महात्मा नाथूराम गोडसे अमर रहे' के नारे भी लगाए थे.

तैयारी: महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोली चलाने के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

इस मामले को अलीगढ़ में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय के नेतृत्व में गांधी वध के रूप में मनाते हुए गोडसे की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी गई और मिठाईयां भी बांटी गई थी. बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा को अपना आदर्श मानने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा ने मेरठ में हिंदुओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए संविधान को ताक पर रखकर न्यायपीठ की स्थापना भी की है.

यह भी पढ़ें-

अलीगढ़: हिंदू महासभा की पूजा पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोस्टर को मारी गोली, 'नाथूराम गोडसे अमर रहे' के नारे गूंजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget