एक्सप्लोरर

क्यों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर? यहां जानिए

Political Survey: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आक्रामक स्ट्रीट-फाइटर से एक प्ले-इट-सेफ सीएम बन गए हैं. उनका ये रवैया उनके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है.

Bharat Jodo Yatra Effect On Arvind Kejriwal: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) भले ही खत्म हो गई हो लेकिन इसका पूरा असर आगामी चुनावों में जरूर देखने को मिलेगा. भले ही केंद्र सरकार को इससे ज्यादा फर्क न पड़े लेकिन विपक्ष की अन्य पार्टियों पर इसका असर जरूर पड़ता दिख रहा है. सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को इससे नुकसान होगा. 

जनवरी 2023 में हुए इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल में  5.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे फिट हैं. वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी को इसमें 14 प्रतिशत लोगों का वोट हासिल हुआ और 53 प्रतिशत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे रहे. अगर भारत जोड़ो यात्रा नहीं होती तो इन आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकता था. 

प्ले-इट-सेफ सीएम बन गए हैं केजरीवाल 

एक तरफ कांग्रेस आगे आकर तमाम मुद्दों के खिलाफ लड़ रही तो वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल आक्रामक स्ट्रीट-फाइटर से एक प्ले-इट-सेफ सीएम बन गए हैं. अब वह बमुश्किल किसी भी मुद्दे को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं. उन्हें लगातार  भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. वह खुद को एक अहम विपक्ष  के रूप में खड़ा कर सकते थे लेकिन नहीं कर पाए. 

केवल वादे कर रहे सीएम केजरीवाल?

अगर आम आदमी पार्टी को पंजाब और दिल्ली में भारी सफलता मिली, तो वह गोवा में कुछ हासिल नहीं कर पाई और गुजरात में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा. आप ने गुजरात की 182 सीटों में से सिर्फ पांच सीटें जीतीं थी. अरविंद केजरीवाल ने "दिल्ली मॉडल" की बात की है, फ्री बिजली, पानी की बात की, उनके समर्थकों ने इस बात को दूर-दूर तक फैलाया है, खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह लोकसभा चुनाव में चुनावी सफलता में तब्दील हो सकता है.

कांग्रेस की चालों पर पैनी नजर रखने की जरूरत

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता अगर कुछ राज्यों में कांग्रेस के वोट शेयर को मजबूत करने में कारगर साबित होती है, तो बड़े विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. लगभग सभी बड़े राज्यों में कम वोट शेयर के साथ, केजरीवाल के लिए क्षेत्रीय दलों को उनसे हाथ मिलाने के लिए राजी करना लगभग असंभव होगा. आगामी चुनावों में भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को अगर संजीवनी मिली तो आप के लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद कर सकती है. इसलिए केजरीवाल को यात्रा के बाद कांग्रेस की चालों पर पैनी नजर रखनी होगी.

ये भी पढ़ें: 

14 राज्य, 75 जिले और 13 रैलियां..., राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पास हुई या फेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget