एक्सप्लोरर

'तेरा मफलर मेरा हो गया', मल्लिकार्जुन खरगे का स्टाइल देख नेटिजन्स को याद आए केजरीवाल, यूं ली चुटकी

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उन्होंने जिस तरह से मफलर पहना हुआ है, उसकी तुलना लोग दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कर रहे हैं.

Mallikarjun Kharge Muffler Style: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (13 जनवरी) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. माना जा रहा है कि यह बैठक दिल्ली और पंजाब में सीट शेयरिंग को लेकर हुई थी. हालांकि, सीट शेयरिंग से इतर इस बैठक की चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष के मफलर को लेकर हो रही है. मफलर पहने हुए उनकी तस्वीर वायरल हो गई.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष बैठक में मफलर पहनकर पहुंचे थे. उनके इस मफलर ने नेटिजन्स का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं. आशीष सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा, "मफलर शिफ्ट". वहीं, आरोही त्रिपाठी ने कमेंट किया, "इसका मफलर उसके सर". अरुण अरोरा नाम के एक्स यूजर ने कमेंट किया, ''आज से तेरा मफलर मेरा हो गया.''

केजरीवाल ने छोड़ दिया मफलर स्टाइल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ साल पहले आप नेता ने अपने इस स्टाइल को छोड़ दिया. दो साल पहले जब दिल्ली में भीषण ठंड थी तो केजरीवाल को बिना मफलर के देखा गया था. इससे लोग काफी हैरान रहे गए कि उन्होंने मफलर क्यों नहीं पहना. इस बारे में जब दिल्ली के सीएम से सोशल मीडिया पर पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा, "मैंने बहुत समय पहले मफलर उतार दिया था. आपने ध्यान नहीं दिया." 

दिल्ली की राजनीति में मफलर का इतिहास
2013 में जब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी तो उनके राजनीतिक विरोधियों ने उनके स्टाइल का मजाक उड़ाया था, जिसमें उनका मफलर पहनना भी शामिल था. इसके बाद भी केजरीवाल ने एक आम आदमी की छवि को दिखाते हुए स्वेटर और मफलर पहनना जारी रखा.

AAP का 'मफलर मैन रिटर्न्स' अभियान
इसके बाद 2015 के चुनाव से पहले AAP ने 'मफलर मैन रिटर्न्स' टैगलाइन के साथ एक चुनाव अभियान भी चलाया और पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटें जीतीं. इसके बाद मफलर केजरीवाल की राजनीतिक पहचान माना जाने लगा. इतना ही नहीं, दिसंबर 2015 में जब सीबीआई ने उनके घर पर छापा मारा तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एजेंसी को बेहिसाब मफलर के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से कांग्रेस को होगा कितना नुकसान? जानें क्यों छोड़ा पार्टी का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget