एक्सप्लोरर

प्रेम के लिए लड़की को अगवा करने का वादा करने वाले बीजेपी MLA को विपक्ष ने बताया 'रावण'

घाटकोपर से बीजेपी विधायक के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है. विपक्षी दलों ने उन्हें 'रावण' करार दिया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर और घाटकोपर में पोस्टर लगाकर कदम को रावण के रूप में दिखाया.

मुंबई: प्रेम के लिए लड़की को 'अगवा' किये जाने का वादा करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक राम कदम विपक्षी दलों के हमलों के बाद बैकफुट पर आ चुके हैं. आज उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली. राम कदम ने अपना फोन नंबर सार्वजनिक करते हुए जनसभा में कहा था, "आपको कुछ भी चाहिए, तो मेरे पास आइए. अगर आप किसी लड़की को प्रस्ताव देते हैं और वह आपको मना कर देती है तो मैं 100 फीसदी आपकी मदद करूंगा. अपने परिवार के साथ मेरे पास आइए और कहिए कि उन्होंने लड़की को स्वीकार कर लिया है. उसके बाद मैं उस लड़की को आपके पास लेकर आऊंगा."

घाटकोपर से बीजेपी विधायक राम कदम के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है. विपक्षी दलों ने उन्हें 'रावण' करार दिया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर और घाटकोपर में पोस्टर लगाकर कदम को रावण के रूप में दिखाया.

मनसे ने पोस्टर में लिखा है, ‘‘खुद को करुणामय बताने वाले कद्दावर विधायक बेटियों का अपहरण करेंगे. यदि वह और उनके आदमी ऐसा करें तो पुलिस में शिकायत दाखिल करो और हमें भी बताओ. हम आपकी बेटियों की रक्षा में आपकी मदद करेंगे.’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि बीजेपी का ‘‘रावण जैसा’’ चेहरा सामने आ चुका है और उसके विधायक को तब तक ‘‘रावण कदम’’ कहा जाएगा जब तक वह माफी नहीं मांग लेते. भारतीय युवा कांग्रेस की महिला सदस्यों ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में राम कदम के पुतले जलाए और पुतलों को चप्पलों से पीटा. बीजेपी विधायक को ‘‘रावण कदम’’ करार देते हुए उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करें.

युवा कांग्रेस के सदस्यों ने पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम ‘जनसंघर्ष यात्रा’ के दौरान कदम के खिलाफ प्रदर्शन किया. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण, राज्य सरकार के पूर्व मंत्री हर्षवर्षन पाटिल और अन्य नेता भी प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे.

बहरहाल, कदम ने कहा है कि उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यदि मैंने किसी की भावनाएं आहत की है तो मैं खेद प्रकट करता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget