एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर 'वॉर रूम' में मंथन, आखिरी सहमति के बाद बुलाई जाएगी CWC की बैठक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने सोमवार को कहा कि मेरा आग्रह है कि बिना देर किए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक बुलाई जाए.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी में माथापच्ची जारी है. आज दिल्ली में कांग्रेस के वॉर रूम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की. जिसमें अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेन्द्र हुड्डा, मोती लाल वोरा और जितेन्द्र सिंह शामिल हुए. हालांकि इस बैठक में किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा गया.

खास बात है कि अध्यक्ष चुनने की प्रकिया से गांधी परिवार बाहर है. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अध्यक्ष पद पर सहमति बनने के बाद ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई जाएगी.

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर के नेता को अध्यक्ष चुनना है. ऐसे में पार्टी को ऐसे नेता की तलाश है जो संगठन का जानकार हो, छवि पर कोई दाग न हो और गांधी परिवार से रिश्ते भी ठीक हों. पार्टी की कोशिश है कि नरसिम्हा राव या सीताराम केसरी जैसा फैसला न हो जाए जिससे बाद में कोई पाश्चाताप करना पड़े.

बड़े नेताओं की सलाह आज कांग्रेस की बैठक से ठीक पहले वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा कि मेरा आग्रह है कि बिना देर किए कार्य समिति (CWC) की बैठक बुलाई जाए और आवश्यक निर्णय किए जाएं. हो सके तो यह बैठक मनमोहन सिंह की अगुवाई में हो. इन निर्णयों में नए अध्यक्ष के चुने जाने तक अस्थायी अध्यक्ष के चयन का निर्णय भी शामिल होगा.

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में 'अराजकता', कई राज्यों में आपस में भिड़ रहे हैं दिग्गज नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फैसले में जितनी देरी होगी उतना ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के हौसले पस्त होंगे. बहुत देर होने से पहले जरूरी फैसले कर लिए जाएं.

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि किसी युवा को पार्टी की कमान मिलनी चाहिए. साफ था कि पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता पर सहमती नहीं बन रही है.

कर्नाटक संकट: एक और MLA का इस्तीफा, कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक मुंबई से गोवा हुए रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget