एक्सप्लोरर

Jairam Ramesh on Shashi Tharoor: शशि थरूर ने की पीएम मोदी की तारीफ, कांग्रेस को नहीं आई रास, जयराम रमेश ने किया कटाक्ष

Jairam Ramesh on Shashi Tharoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे को पक्ष-विपक्ष के कई नेता सफल बता रहे हैं. वहीं, कांग्रेस कई मामलों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है.

Jairam Ramesh on Shashi Tharoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 दिवसीय अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस उन पर लगातार सियासी निशाना साध रही है. इन बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की है. शशि थरूर का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे उनका निजी विचार बताया है. 

अमेरिका में पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसी के साथ 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से लेकर F-35 फाइटर प्लेन तक दोनों देशों की साझेदारी की खबरें भी सामने आई. 

जयराम रमेश का कटाक्ष
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने शशि थरूर के बयान को व्यक्तिगत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट करते हुए कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता है और अभिव्यक्ति के बाद भी सदस्यों की स्वतंत्रता बनी रहती है. इसके सदस्य विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं, जो कभी-कभी उनके व्यक्तिगत विचार होते हैं और पार्टी की सामूहिक राय को नहीं दर्शाते, लेकिन पार्टी का आधिकारिक रुख ही सर्वोपरि होता है.'

The Indian National Congress is our country's ONLY political party where there is absolute freedom of speech as well as freedom after speech. Members give their views on issues which are, on occasion, their own and that do not reflect the opinion of the party as a collective…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 15, 2025

शशि थरूर ने क्या कहा

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'अवैध अप्रवासियों को भारत वापस भेजने के तरीके के सवाल पर क्यों ध्यान नहीं दिया गया? क्या प्रधानमंत्री मोदी ने बंद दरवाजों के पीछे इस मुद्दे को उठाया? मैं इस तथ्य का स्वागत करता हूं कि अब व्यापार और शुल्कों पर अगले 9 महीनों के लिए बातचीत करने के लिए एक समझौता हुआ है. यह वाशिंगटन की ओर से जल्दबाजी में और एकतरफा तरीके से हम पर कुछ शुल्क लगाने से कहीं बेहतर है, जिससे हमारे निर्यात को नुकसान हो सकता था.'

शशि थरूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि कुछ अच्छा हासिल हुआ है और एक भारतीय के तौर पर मैं इसकी सराहना करता हूं. हम हमेशा केवल पार्टी हितों के बारे में ही बात नहीं कर सकते. इससे पहले पीएम मोदी के दौरे को लेकर उन्होंने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप जैसे व्यक्ति ये सुनना कि पीएम मोदी उनसे ज्यादा अच्छे नेगोशिएटर हैं, बहुत अच्छा लगता है. वो भी तब जब उनके रक्षा सचिव ने उन्हें दुनिया का सबसे महान नेगोशिएटर कहा था.'

ये भी पढ़े: 

17-18 फरवरी को भारत आएंगे कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget