एक्सप्लोरर

पंजाब: कांग्रेस उम्मीदवार के पास कार-घर नहीं, BJP उम्मीदवार की पत्नी करोड़पति

जालंधर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जालंधर जिले की विभिन्न सीटों पर जिन उम्मीदवारों ने अब तक नामांकन किया है. इनमें शिअद के अवतार सिंह मक्कड सबसे अमीर हैं तो कांग्रेस के राजिंदर बेरी के पास न तो कार है और न ही घर.  जबकि बीजेपी के केडी भंडारी की गृहणी पत्नी के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

जालंधर में नौ विधानसभा सीटों के लिए विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कर दिया है और चुनाव आयोग को दिये गए हलफनामे में कई चीजें आश्चर्यजनक है. हलफनामे के अनुसार, जालंधर छावनी से शिअद प्रत्याशी सरबजीत सिंह मक्कड़ सबसे अमीर हैं और उनके परिवार के पास लगभग साठ करोड़ की अचल और अचल संपत्ति है जबकि पौने तीन करोड़ का कर्ज भी है. मक्कड़ और उनकी पत्नी का पेश व्यापार और खेती है.

दूसरी ओर, जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी के पास न तो अपना घर है और न ही उनके पास कोई कार है. उनका पेशा व्यापार है और वह अपनी पाषर्द पत्नी के घर में रहते हैं. बेरी के पास 43 लाख से कम की चल और 48 लाख की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पाषर्द पत्नी के पास 19.62 लाख की चल और एक करोड़ पांच लाख की अचल संपत्ति है. बेरी के पास एक तेल टैंकर भी है.

जालंधर उत्तर के बीजेपी प्रत्याशी केडी भंडारी उनकी पत्नी और उनके आश्रित के पास क्रमश: 31 लाख, 24 लाख और 15 लाख से अधिक की चल संपत्ति है. पिछले दो बार से लगातार विधायक रहे भंडारी के पास 40.40 लाख की पैतृक अचल संपत्ति और उनकी गृहणी पत्नी के पास 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति है.

जालंधर केंद्रीय विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार मनोरंजन कालिया के पास दो कार है. उनके पास 1.75 करोड़ की अचल और 67.69 करोड़ की चल संपत्ति है. उनके पास 100 ग्राम सोना भी है और सिर्फ 40 हजार नकद रुपये हैं. जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व हाकी कप्तान परगट सिंह के पास 1.39 करोड़ की चल और 55 लाख की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास क्रमश: 34.76 और 8.5 लाख की चल और अचल संपत्ति है. परगट पर 49 लाख से अधिक का रिण भी है.

छावनी से ही आप उम्मीदवार एचएस वालिया और उनकी पत्नी के पास 72.70 लाख तथा 63.08 लाख से अधिक की चल जबकि 2.56 करोड़ तथा 29.33 लाख की अचल संपत्ति है. दोनों के पास क्रमश: 227 ग्राम तथा 365 ग्राम से अधिक का स्वर्ण आभूषण भी है. वालिया पर 59 लाख से अधिक का कर्जा भी है.

इसी तरह जालंधर केंद्रीय से आप उम्मीदवार संजीव शर्मा और उनकी पत्नी के पास क्रमश: 20 तोला और 50 तोला सोना है. दोनों पति पत्नी पेश से चिकित्सक हैं और उनके पास क्रमश: 65 लाख तथा 48 लाख से अधिक की चल संपत्ति है जबकि उनके अश्रित के पास 39 लाख से अधिक की चल संपत्ति है.

उनकी पत्नी के पास 74 लाख और 75 लाख की अचल संपत्ति है जो उन्होंने खरीदा है और दोनों के पास क्रमश: 1.84 करोड़ और 18.5 लाख की पैतृक संपत्ति भी है. दूसरी ओर नकोदर से अकाली उम्मीदवार के पास तकरीबन पौने आठ करोड़ की चल और अचल संपत्ति है. जिले में नामांकन दाखिल करने वाले कुछ नेताओं की अचल संपत्तियों का मूल्य पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget