एक्सप्लोरर

दिवाली कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार को घेरा, माकन बोले- 32 करोड़ खर्च किए, इससे 600 आईसीयू बेड बन सकते थे

कांग्रेस ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ज्यादा भीड़ वाले बाजारों को बंद करने के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिफारिश को खतरनाक बताया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि इससे जो बाजार खुले होंगे वहां और भी ज्यादा भीड़ इकट्ठा होगी. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माकन ने इसकी जगह बाजारों और दफ्तरों में पूरी तरह लॉकडाउन किए जाने की वकालत की.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच केजरीवाल सरकार द्वारा करवाए गए दीपावली पूजा कार्यक्रम पर करोड़ो खर्च किए जाने के मुद्दे पर घेरते हुए कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दीपावली कार्यक्रम के प्रचार में 32 करोड़ रुपए खर्च कर दिए जबकि दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तर, आईसीयू और वेंटिलेटर की जरूरत है.

माकन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस रकम से 600 आईसीयू बिस्तर तैयार किए जा सकते थे. केजरीवाल सरकार ने अक्षरधाम मंदिर में दीवाली पूजा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था जिसे विज्ञापन के तौर पर विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ पूजा की और दावा किया कि एक खास समय पर एकसाथ पूजा करने से अद्भुत तरंगे पैदा होंगी.

बहरहाल इसको लेकर केजरीवाल कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. कांग्रेस ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ज्यादा भीड़ वाले बाजारों को बंद करने के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिफारिश को खतरनाक बताया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि इससे जो बाजार खुले होंगे वहां और भी ज्यादा भीड़ इकट्ठा होगी. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माकन ने इसकी जगह बाजारों और दफ्तरों में पूरी तरह लॉकडाउन किए जाने की वकालत की.

32 करोड़ के आंकड़े को लेकर पूछे गए सवाल पर माकन ने कहा कि यह आंकड़ा उन्हें केजरीवाल सरकार के अधिकारियों ने ही बताया है. माकन ने कहा कि भारत में कोरोना से होने वाली हर 5 मौतों में से एक दिल्ली में हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रति लाख की आबादी पर कोरोना के मामलों के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले दिल्ली में संक्रमण पांच गुना है जो कि ब्राजील, इंग्लैंड और इटली से भी ज्यादा है.

माकन ने कहा कि एनसीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में प्रति दिन कोरोना के 15 हजार मामले बढ़ने वाले हैं. इसके मद्देनजर अस्पताल में आईसीयू बेड की तैयारी आधी-अधूरी है. माकन ने कहा कि ऐसे हालात के बावजूद दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर जबावदेही थोप रहे हैं.

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर के बाद सबसे संक्रमित शहर बन चुका है. कोरोना से जंग भगवान भरोसे है. बिना सोचे समझे उठाया जा रहा हर फैसला नाकाम हो रहा है. कुछ बाजारों को बंद करने की बजाय टेस्ट और कंटेन्मेंट जोन बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए. सरकार यदि समय पर कदम उठाती तो इस स्थिति से बचा जा सकता था.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget