एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के सियासी ड्रामें पर बोले चिराग पासवान- BJP-शिवसेना ने अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते सरकार नहीं बनाई

महाराष्ट्र में सरकार को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच बीजेपी की सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि BJP और शिवसेना ने अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते सरकार नहीं बनाई.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामें का खात्मा अभी तक नहीं हुआ. कोई भी राजनीतिक दल अभी तक सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई है. अब इसी बीच NDA की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ने उसपर निशाना साधा है. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को लोकतंत्र का मजाक करार दिया है. केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक LJP के नेता चिराग पासवान ने कहा है कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है.

चिराग पासवान कहा, "आज जो परिस्थितियां पैदा हुई हैं, इससे ज्यादा लोकतंत्र का मजाक नहीं हो सकता है. अगर, मेरे हाथ में होता तो मैं ईमानदारी से पुन: जनादेश की मांग करता, पुन: जनता के बीच में जाता ताकि जनता को भी पता चले कि आपने किसके साथ रहकर जनादेश मांगा था." उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो भी परिस्थितियां पैदा हुई हैं, वह गलत है.

चिराग ने कहा, "महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट जनादेश मिला था, लेकिन दोनों राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा के चलते सरकार नहीं बनाई और वैकल्पिक गठबंधन बनाने की तलाश शुरू हुई. शिवसेना के प्रमुख (पूर्व) बाला साहेब ठाकरे अपने पूरे जीवन काल में निरंतर कांग्रेस विरोधी रहे. कांग्रेस की नीतियों का वह निरंतर विरोध करते रहे लेकिन आज यह (शिवसेना) कांग्रेस से समर्थन लेने को तैयार है. इसी प्रकार कांग्रेस जिस तरीके से बीजेपी और शिवसेना पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाती रही वह आज अपनी विचारधारा से समझौता करने को तैयार है, यह लोकतंत्र की विडंबना है."

सिद्धांतों की राजनीति पर उन्होंने कहा, "लोक जनशक्ति पार्टी पर अक्सर अवसरवाद का आरोप लगता है, लेकिन हमलोगों ने कभी सिद्धांतों को लेकर कोई समझौता नहीं किया. हमें गर्व है कि LJP ने किसी की सरकार बनाने के लिए कोई तालमेल नहीं किया. पार्टी का गठन 2000 में हुआ, तब से हमने चुनाव से पूर्व गठबंधन किया और चुनाव परिणाम आने के बाद हमलोगों ने कभी किसी (गठबंधन से इतर) की सरकार बनाने के लिए उसका समर्थन नहीं किया."

BJP ने महाराष्ट्र में जिस तरीके से सरकार बनाई उसको लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, " मैं उसे गलत मानता हूं, लेकिन अगर किसी भी गठबंधन के पास जनादेश (बहुमत) है तो उसे साबित करना चाहिए. जिस तरीके से बीजेपी ने सरकार बनाई और (देवेंद्र) फडणवीस ने शपथ ली और अजित पवार उनके साथ हैं, वह अपने आपको विधायक दल का नेता कहते हैं. मैं मानकर चलता हूं कि उनके पास सभी विधायकों का समर्थन होगा."

NDA से घटक दलों के अलग होने को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग ने कहा कि घटक दलों का अलग होना चिंता का विषय है और गठबंधन की मजबूती के लिए समन्वय समिति की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, "हमने समन्वय समिति की मांग की है जिसका मकसद NDA को मजबूत बनाए रखना है. एक के बाद एक हमारे घटक दल राजग को छोड़कर जा रहे हैं. यह चिंता का विषय है. अगर, राजग की एक समन्वय समिति रहती तो टीडीपी या उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) या मांझी की पार्टी (हिंदुस्तान अवाम मोर्चा) हम से अलग नहीं होती. और राजग का सबसे पुराना घटक दल शिवसेना जिस तरीके से हमसे दूरी बना चुका है, वैसी स्थिति पैदा नहीं होती."

LJP झारखंड में NDA से अलग हटकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है और पार्टी 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर चुकी है. LJP अध्यक्ष ने कहा कि वह संसद के चालू सत्र में न्यायिक सेवा आयोग और राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन करने की मांग करेंगे.

यह भी पढ़ें- उद्धव बोले- सिर्फ इस कार्यकाल के लिए साथ नहीं आए शिवसेना-NCP-कांग्रेस, 5 का पहाड़ा चलता रहेगा संविधान दिवस आज: संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम, दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी कैसे बना भारत का संविधान? क्या है विशेषताएं, समझिए हर पहलू, देखिए Hamara Samvidhan बिग बॉस 13: क्या ग्रैंड फिनाले से पहले ही सलमान खान छोड़ देंगे रिएलिटी शो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget