एक्सप्लोरर

उद्धव बोले- सिर्फ इस कार्यकाल के लिए साथ नहीं आए शिवसेना-NCP-कांग्रेस, 5 का पहाड़ा चलता रहेगा

उद्धव ठाकरे ने चेतावनी भरे लहजे में बीजेपी से कहा, ‘’हमारे ऊपर आने की कोशिश कर रहे हो तो करके ही देख लो, क्योंकि शिवसेना क्या चीज है अगर 25 साल साथ में रहते हुए तुम्हें नहीं पता चला तो इसके लिए भी हमारी तैयारी है.''

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में चुनाव बाद साथ आए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के महाविकास आघाड़ी गठबंधन को लेकर शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. उद्धव ठाकरे ने साफ किया है कि तीनों पार्टियां सिर्फ पांच साल के लिए साथ नहीं आई हैं. अब ये पांच का पहाड़ा चलता रहेगा. कल मुंबई के होटल हयात में महाविकास आघाड़ी के 162 विधायकों को एक साथ संविधान की शपथ दिलाई गई. उद्धव ठाकरे ने इन विधायकों को संबोधित भी किया.

हम आएंगे, हम आए हैं. हमारा रास्ता साफ करो- ठाकरे

हयात होटल में मौजूद महाविकास आघाड़ी के विधायकों के संख्याबल की ओर इशारा करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘’यह दृश्य देखकर जिनकी आंखें और दिमाग नहीं खुल रहे तो मुझे ऐसा लगता है कि हमारी तीनों पार्टियां और मित्र दल इतने मजबूत हैं कि अगर उनके दिमाग में अंधेरा है तो उस पर प्रकाश डाल देंगे. हममें इतनी ताकत है.’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘’हम ऐसा नहीं कहेंगे कि हम आएंगे, हम आए हैं. हमारा रास्ता साफ करो और अगर बीच में अड़ंगा डालने की कोशिश की तो सिर्फ तुमको फांदकर ही नहीं बल्कि और क्या करना है इसके लिए भी हम समर्थ हैं.’’

जितना तोड़ने की कोशिश करोगे, उतना हम एकजुट होंगे- ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने चेतावनी भरे लहजे में बीजेपी से कहा, ‘’हमारे ऊपर आने की कोशिश कर रहे हो तो करके ही देख लो, क्योंकि शिवसेना क्या चीज है अगर 25 साल साथ में रहते हुए तुम्हें नहीं पता चला तो इसके लिए भी हमारी तैयारी है. अब हम एक साथ आ गए हैं. जितना हमारे विधायकों की तोड़ने की कोशिश करोगे, उतना हम एकजुट होंगे.’’

उद्धव ठाकरे ने विश्वास जताते हुए कहा कि हम सिर्फ पांच वर्षों के लिए एक साथ नहीं आए बल्कि हमारा पांच का पहाड़ा चलता रहेगा. हम इसकी शुरुआत शिवराय के महाराष्ट्र से कर रहे हैं. सत्ता के लिए जो जरूरी होगा, वह करेंगे. ऐसों को हम महाराष्ट्र की मिट्टी में गाड़ेंगे और शिवराय का भगवा लेकर आगे बढ़ेंगे. महाविकास आघाड़ी की ताकत को हम ऐसा ही जपेंगे.

यह भी पढ़ें-

संविधान दिवस आज: संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम, दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी

कैसे बना भारत का संविधान? क्या है विशेषताएं, समझिए हर पहलू, देखिए Hamara Samvidhan

बिग बॉस 13: क्या ग्रैंड फिनाले से पहले ही सलमान खान छोड़ देंगे रिएलिटी शो?

अजित पवार को लेकर बोले शरद पवार- उनके पास व्हिप जारी करने का अधिकार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget