एक्सप्लोरर

संविधान दिवस आज: संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम, दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी

संविधान दिवस को लेकर आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में दोपहर दो बजे तक कोई कामकाज नहीं होगा. आज संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम होगा. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे.

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. इस साल भी मंगलवार को संविधान को अंगीकार किए जाने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे संविधान दिवस समारोह मनाया जाएगा. समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और वह संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे.

समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे. संविधान दिवस के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों में दोपहर 2 बजे तक कोई कामकाज नहीं होगा.

दिल्ली की हवा साफ करने के लिए लगाए जाएंगे टावर, सुप्रीम कोर्ट ने दस दिन में योजना बनने को कहा

गौरतलब है कि 26 नवंबर को देश भर में संविधान दिवस मनाया जाता है. दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था. 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया. इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया. यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है.

भारतीय संविधान को अंगीकार करने की इस साल 70वीं सालगिरह है. इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा. यूजीसी ने सभी उच्‍च शैक्षणिक संस्‍थानों को एक सुर्कलर जारी कर आज सविंधान दिवस के उपलक्ष्‍य में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा.

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी रॉबर्ट पायस को मिली पैरोल, 28 साल बाद जेल से निकलेगा बाहर

कार्यक्रम की जानकारी

सुबह 11.05 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का संबोधन होगा. इसके बाद 11.10 बजे पीएम मोदी का संबोधन होगा. 11.25 बजे उपराष्ट्रति का संबोधन होगा. इसके बाद 11.40 बजे अटल नेशनल यूथ पार्लियामेंट स्कीम पोर्टल लॉन्च किया जाएगा. 11 बजकर 41 मिनट पर राज्यसभा के 250 सत्र पूरे होने पर एक पुस्तक की प्रस्तुति होगी. 11.43 बजे लोकसभा कैलेंडर 2020 पेश किया जाएगा, यह 'इंडियाज़ कॉन्स्टिट्शन एट 70' की थीम पर आधारित होगा. 11.45 बजे भारत के संविधान के इतिहास पर प्रदर्शनी का उद्धघाटन होगा. 11.47 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन होगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget