एक्सप्लोरर

जब रेसिंग बाइक हार्ले डेविडसन पर नज़र आए चीफ जस्टिस बोबडे, खूब वायरल हो रही हैं तस्वीरें

रविवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे रेसिंग बाइक हार्ले डेविडसन पर नज़र आए. हालांकि, ये बाइक चीफ जस्टिस की नहीं है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे रविवार को रेसिंग बाइक हार्ले डेविडसन पर नज़र आए. अमेरिकी कंपनी की इस महंगी बाइक पर खींची गई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. लोग चीफ जस्टिस के इस कूल अंदाज़ को खासा पसंद कर रहे हैं. बता दें कि हार्ले डेविडसन बेहद कीमती बाइक होती है, जो लाखों रुपये में मिलती है.

चीफ जस्टिस की नहीं है हार्ले डेविडसन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीफ जस्टिस इस वक्त अपने घर नागपुर में हैं और यहीं से ज़रूरी मामलों की सुनवाई कर रहे हैं. रविवार सुबह जब वह मार्निंग वॉर पर जा रहे थे तो उनकी नज़र हार्ले डेविडसन पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने इस रेसिंग बाइक की सवारी की. कुछ लोगों ने इस दौरान उनकी तस्वीरें खींच ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. बाइक राइडिंग के साथ-साथ चीफ जस्टिस को फोटोग्राफी का भी काफी शौक है. हालांकि, हार्ले डेविडसन बाइक चीफ जस्टिस की नहीं बल्कि किसी और व्यक्ति की थी.

हाल ही में चीफ जस्टिस ने की थी जगन्नाथपुरी यात्रा की सुनवाई

बता दें कि चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने हाल ही में कोरोना वायरस के बीच अपने नागपुर स्थित घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जगन्नाथपुरी यात्रा पर सुनवाई की थी. इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को CJI का घर इतना पसंद आया कि वह उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ही उनके घर की तारीफ की.

मास्क नहीं पहने थे चीफ जस्टिस

रविवार को सोशल मीडिया पर हार्ले डेविडसन पर बैठे चीफ जस्टिस की तस्वीरें चर्चा का केंद्र रहीं. जहां कुछ लोग कोर्ट रूम से इतर चीफ जस्टिस बोबडे के सामान्य लुक की प्रशंसा कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने उनके मास्क न पहनने पर भी चर्चा की. बता दें कि तस्वीरों में बोबडे के आस-पास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं, जिन्होंने मास्क पहना हुआ है, लेकिन चीफ जस्टिस ने मास्क नहीं पहना था.

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र में अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, अनलॉक और कोरोना पर क्या बोले सीएम उद्धव ठाकरे, जानिए

यूपी: आगरा में गेम खेलने के लिए स्टूडेंट ने अकाउंट हैक कर उड़ाए 10 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget