एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, अनलॉक और कोरोना पर क्या बोले सीएम उद्धव ठाकरे, जानिए

रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा. हालांकि, इसमें धीरे-धीरे ढील दी जाएगी.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि प्रदेश के हालातों को देखते हुए उन्हें अनलॉकिंग के लिए बेहद सावधानी बरतनी होगी. उद्धव ने साफ-साफ कहा कि 30 जून के बाद भी राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा, लेकिन इसमें धीरे-धीरे ढ़ील भी दी जाएगी.

30 जून के बाद अचानक सबकुछ नॉर्मल नहीं होगा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा, 'ऐसा मत सोचिए कि 30 जून के बाद अचानक सबकुछ पहले की तरह नॉर्मल हो जाएगा. मेरी आप सभी से अपील है कि घर पर ही रहें. जब तक बहुत ज़रूरी न हो भीड़ भाड़ वाली जगह पर मत जाए. धीरे-धीरे हम अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें इसमें काफी सावधानी बरतनी होगी.'

उन्होंने आगे कहा कि आज से राज्य में सैलून खुल सकेंगे. दुकानें और ऑफिस पहले से ही खुल रहे हैं. हालांकि, ये लोगों पर निर्भर है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या नहीं.

त्यौहार 

मुख्यमंत्री ने आपदा के इस वक्त में त्यौहारों पर सरकार के निर्देशों का सहयोग करने के लिए सभी धर्मों के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मों के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. चाहे ईद हो या रामनवमी, सभी लोगों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए त्यौहार मनाया.

उन्होंने दही हांडी और गणेश मंडल के सहयोग की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस साल कोई भी सरकार के पास नहीं आया. दही हांडी और गणेश मंडल ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए खुद ही अपने-अपने सेलिब्रेशन रद्द कर दिए.

प्लाज्मा थेरेपी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सरकार नई तकीनीकों और दवाओं का इस्तेमाल कर रही है. सीएम ने कहा कि अभी तक 10 लोगों पर प्लाज्मा थेरेपी की गई, जिसमें 9 लोगों की रिकवरी हुई. इसमें सात लोग अपने घर भी जा चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि शायद कल महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल करने वाला राज्य बन सकता है. उन्होंने कोरोना से ठीक हुए लोगों से अपना प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की.

दवा

ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य में पर्याप्त एन-95 मास्क और पीपीई किट हैं. हमने रेमडेसिविर और फेविपिराविर की अनुमति दे दी है. लोगों को इसकी लागत के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, सरकार इसे उपलब्ध कराएगी.

डॉक्टर्स डे

ठाकरे ने कहा कि परसों हम नेशनल डॉक्टर्स डे मना रहे हैं. वे हमारे लिए लड़ रहे हैं, मैं उनके प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं. कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है. हम इस महामारी से एक साथ निपटेंगे. हमें बेचैन नहीं होना चाहिए और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

बड़ा खुलासा: जनरल वीके सिंह बोले- गलवान घाटी में रहस्यमय आग की वजह से सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प

MP: विदिशा में बिना हाथ-पैर के जन्मी बच्ची, डॉक्टरों ने दुर्लभ बीमारी को बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget